मॉडल, जिसने निभाया श्रीदेवी के पति का रोल, 10 सेकेंड के सीन के लिए मिली इतनी नफरत, हमेशा के लिए छोड़ दिया देश


Deepak Malhotra
Image Source : YOUTUBE/SCREEN GRAB FROM YRF
दीपक मल्होत्रा ने लम्हे से डेब्यू किया था।

श्रीदेवी 80-90 के दशक की वो हीरोइन थीं, जिनके स्टारडम के आगे बड़े-बड़े एक्टर्स का स्टारडम नहीं टिकता था। ऐसे में अगर किसी नए-नवेले एक्टर को पहली ही फिल्म में श्रीदेवी के अपोजिट रोल मिल जाए और वो भी यश राज की फिल्म में तो ये किसी सपने के सच होने जैसा होता था। यश चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘लम्हे’ में ये मौका एक नए-नवेले एक्टर को दिया, जो 80 के दशक के टॉप मॉडल हुआ करते थे। ये सुपरमॉडल थे दीपक मल्होत्रा, जिन्होंने लम्हे से श्रीदेवी के अपोजिट डेब्यू किया था। दीपक को जैसे ही ये फिल्म मिली, उन्हें लगा कि उनके करियर को चमकने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन उनके साथ उनकी इस सोच के एकदम विपरीत हुआ। लम्हे में एक 10 सेकेंड के सीन के लिए उन्हें इतनी नफरत मिली कि उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं देश भी छोड़ दिया।

लम्हे में निभाया था श्रीदेवी के पति का रोल

सफल मॉडलिंग करियर के बाद माना जा रहा था कि दीपक मल्होत्रा अब बॉलीवुड में भी अपने नाम का परचम लहरा देंगे, लेकिन ‘लम्हे’ की रिलीज के बाद उन्हें और फिल्मों के ऑफर नहीं मिले, बल्कि उनके पास जो फिल्में थीं उनसे भी उन्हें हाथ धोना पड़ा, जिनमें ‘डर’ और ‘जुनून’ जैसी फिल्में शुमार हैं। 1991 में भले ही सोशल मीडिया का जमाना नहीं था, लेकिन उनका एक डायलॉग ‘पल्लो’ इतना चर्चा में आ गया कि उनके करियर पर ही बट्टा लग गया। जैसे ही हाथ से काम फिसलने लगा, वह भारत छोड़कर यूएस में जाकर बस गए और अपना नाम भी बदल लिया।

बिजनेसमैन बने दीपक मल्होत्रा

दीपक मल्होत्रा अब डिनो मार्टेली के नाम से मशहूर हैं और एक्टर-मॉडल से बिजनेसमैन बन चुके हैं। वह न्यूयॉर्क में अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। दीपक सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं। लेकिन, उनकी पत्नी लुबना एडम और बेटे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, जिनकी फीड में कभी-कभी दीपक की झलक देखने को मिल जाती है। 2019 में भी लुबना ने दीपक के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह काफी बदले-बदले दिखे थे।

नेशनल लेवल जिमनास्ट थे दीपक मल्होत्रा

मॉडल-एक्टर का जन्म 1964 में बैंगलोर में हुआ था। वह नेशनल लेवल जिमनास्ट भी रह चुके हैं। उनकी एथलेटिक फिजीक फैशन फोटोग्राफर्स के बीच भी काफी पसंद की गई, जिसके चलते उन्हें कई मॉडलिंग ऑफर भी मिलने लगे। 80 के दशक के आखिरी-आखिरी में उन्हें सुपरमॉडल के तौर पर फेम मिला और फिल्मी दुनिया की नजर भी उन पर पड़ गई। एक समय था जब वह देश के हाईएस्ट पेड मॉडल थे, लेकिन फिल्मों में उनका करियर एकदम फ्लॉप रहा। लम्हे की रिलीज से पहले ही यश चोपड़ा ने दीपक को अपनी अगली फिल्म ‘डर’ के लिए चुन लिया था। हालांकि, ‘लम्हे’ में उनके अभिनय की आलोचना के बाद, निर्देशक ने अपना फैसला बदल दिया और उनकी जगह सनी देओल को ले लिया।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *