सोशल मीडिया पर सीखा लूटने का तरीका, फिर दिया वारदात को अंजाम, लेकिन ये चूक पड़ गई भारी


पुलिस हिरासत में आरोपी
Image Source : REPORTER INPUT
पुलिस हिरासत में आरोपी

कच्छः पूर्व कच्छ के गांधीधाम ए डिवीजन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई लूट और जानलेवा हमले की घटना में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके सराहनीय कार्य किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता राजूभाई रसिकभाई ठक्कर पर 12 लाख रुपये लूटने के इरादे से चाकू से जानलेवा हमला किया था।

नकदी से भरा बैग लूटने की कोशिश

राजूभाई ठक्कर जब अपनी दुकान जा रहे थे, तभी हाईवे पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी बलेनो कार रोकी और उनसे नकदी से भरा बैग लूटने की कोशिश की। लूट का प्रयास विफल होने पर आरोपियों ने राजूभाई पर चाकू से जानलेवा हमला किया। आसपास के दुकानदारों के आने पर आरोपी अपनी बलेनो कार में भाग गए। इस घटना के संबंध में गांधीधाम ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमें समाख्यारी-मालिया राजमार्ग पर लगातार निगरानी रख रही थी। इसी दौरान एक नीले रंग की बलेनो कार को घेराबंदी करके रोका गया और उनमें से एक को… अब्दुल उर्फ गुरखो आमदभाई सोढ़ा और असलम उर्फ इकबाल उर्फ खिसकोली हारून केवर ( दोनों शिकायतकर्ता पर चाकू से हमला किया) और मामद उर्फ घोडो बावलाभाई मथडा (चोरी की कार का चालक) पकड़े गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने सोशल मीडिया पर लूट का वीडियो देखने के बाद इस अपराध को अंजाम देने की योजना बनाई थी। आरोपियों को पता था कि शिकायतकर्ता राजूभाई ठक्कर मनी ट्रांसफर के कारोबार से जुड़े हैं और बड़ी मात्रा में धन का लेन-देन करते है। चूंकि शिकायतकर्ता को पहले भी लूटने का प्रयास किया गया था, इसलिए आरोपी पिछले एक सप्ताह से शिकायतकर्ता पर नज़र रख रहे थे। अपराध करने के बाद वे कच्छ के बाहर भागने की योजना बना रहे थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरेमें कैद हुई थी।

 गांधीधाम में व्यापारी पर जानलेवा हमला 

गांधीधाम शहर के बाहरी इलाके में श्मशान पुलिया के पास राधे कॉम्प्लेक्स से आंगड़िया पीढ़ी जा रहे एक युवक पर अचानक दो लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उससे नकदी लूटने की कोशिश की, जिससे वहां भारी हंगामा मच गया। जब लोगों ने उन्हें ललकारा तो ये लोग अपने जूते छोड़कर भाग गए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *