काहे का इतना गुस्सा…बोलेरो पर चढ़कर युवक कुल्हाड़ी से करने लगा तोड़फोड़, वीडियो वायरल


बोलेरो पर चढ़कर युवक कुल्हाड़ी से करने लगा तोड़फोड़
Image Source : REPORTER INPUT
बोलेरो पर चढ़कर युवक कुल्हाड़ी से करने लगा तोड़फोड़

नर्मदापुरमः मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के माखननगर में बुधवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर चढ़कर युवक ने कुल्हाड़ी और पत्थरों से तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान में जुट गई है।

कुल्हाड़ी और पत्थर से बोलेरो में की तोड़फोड़

 वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर गाड़ी के ऊपर चढ़ा और शीशे तोड़ने लगा। फिर वह उतरकर नीचे से पत्थर उठाकर गाड़ी के कांच फोड़ता दिखा। उसके साथ एक दूसरा युवक भी था, जो लाल रंग की सफेद शर्ट पहने हुए था और उसने भी पत्थर फेंककर कांच तोड़े। अंत में दोनों युवक तीसरे साथी के साथ मौके से भाग निकले। मामले में गाड़ी के ड्राइवर ने माखननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया कि गाड़ी मोहासा स्थित एक मक्का फैक्ट्री से अटैच है। ड्राइवर माखननगर में किराना सामान लेने आया था और गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी करके चला गया था। तभी तीन युवक वहां पहुंचे और तोड़फोड़ कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ महीने पहले इसी गाड़ी से इटारसी निवासी सुनील नाम का ड्राइवर पल्सर बाइक को टक्कर मार चुका है, जिसमें दो युवक घायल हुए थे। उस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था और कोर्ट से गाड़ी जमानत पर छोड़ी गई थी। 

यहां देखें वायरल वीडियो

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित को आशंका है कि तोड़फोड़ करने वाले युवक वही हो सकते हैं, जो उस एक्सीडेंट में घायल हुए थे। हालांकि अभी उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट- अब्दुल सलीम, नर्मदापुरम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *