‘भारत में बने हथियार आतंक के आकाओं की नींद उड़ाए हुए हैं’, तमिलनाडु में गरजे पीएम मोदी


तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी
Image Source : ANI
तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी

अपनी मालदीव यात्रा से लौटे पीएम मोदी सीधे तमिलनाडु के थूथुकुडी पहुंचे। पीएम ने वहां मंच से आतंक को लेकर बड़ी बात कही। पीएम ने कहा, अभी आपरेशन सिंदूर के दौरान मेक इन इंडिया की ताकत देखी है। आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के लिए मेक इन इंडिया के हथियारों की बड़ी भूमिका रही है। पीएम ने कहा, भारत में बने हथियार आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ाए हुए हैं।

पीएम ने कहा, आज देश भर में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास का एक भव्य अभियान चल रहा है। हाल ही में, इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना, चिनाब पुल, इस प्रगति का प्रतीक बन गया है। पहली बार, जम्मू को श्रीनगर से रेलमार्ग से जोड़ा गया है। अटल सेतु और बोगीबील पुल से लेकर सोनमर्ग सुरंग तक, एनडीए सरकार के कार्यकाल में ऐसी कई परिवर्तनकारी परियोजनाएं पूरी हुई हैं, जिनसे हज़ारों रोज़गार के अवसर पैदा हुए हैं।

थूथुकुडी मोती के बारे में कही ये बात

पिछले साल, मैंने  बिल गेट्स को प्रसिद्ध थूथुकुडी मोती उपहार में दिए थे  और उन्हें ये बहुत पसंद आए।  एक समय था जब ये मोती दुनिया भर में भारत की आर्थिक शक्ति के प्रतीक थे, पीएम मोदी ने याद किया। “आज हम यहां अपने प्रयासों से विकसित तमिलनाडु और विकसित भारत के विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं, ब्रिटेन और भारत के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है, यह भी इसी विज़न को गति देता है। यह एग्रीमेंट भी भारत की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा, इससे दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की हमारी रफ्तार और तेज़ होगी।”

विकसित तमिलनाडु, विकसित भारत का निर्माण करेंगे

आज कारगिल विजय दिवस है।मैं हमारे वीर सैनिकों को नमन करता हूँ और कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि चार दिवसीय विदेश यात्रा के बाद, मुझे भगवान रामेश्वर की इस पावन भूमि पर आने का अवसर मिला। हाल ही में, मेरी यूके यात्रा के दौरान, भारत और यूके ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह भारत के प्रति विश्व के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। इसी विश्वास के साथ, हम एक विकसित तमिलनाडु और एक विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *