डीप फ्राई करने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा होता है, डॉक्टर ने बताया किस तेल में पूरियां तल कर खानी चाहिए


डीप फ्राई करने के लिए तेल
Image Source : FREEPIK
डीप फ्राई करने के लिए तेल

आजकल लोग फ्राई खाना बहुत ज्यादा खाने लगे हैं। पूरी कचौड़ी और समोसे जैसी कई चीजें डीप फ्राई करके खाई जाती हैं। जिसमें सबसे ज्यादा घरों में पूरियां बनती हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि पूरियों को किस तेल में तलकर खाना चाहिए। पूरियां या कोई भी चीज को डीप फ्राई करने के लिए खास तेल का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग ऑलिव ऑयल में डीप फ्राई करके खा रहे हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि वो हेल्दी ऑयल खा रहे हैं। जबकि उन्हें ये पता ही नहीं है कि ऑलिव ऑयल डीप फ्राई करने के लिए नहीं होता है। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सिर्फ सलाद या खाने की ड्रेसिंग के लिए किया जाता है। खासतौर से एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में पूरियां फ्राई करके बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। इससे ऑलिव ऑयल के सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

पूरियां तलने या डीप फ्राई करने के लिए सबसे अच्छा तेल 

पूरियां तलने या कुछ फ्राई करने के लिए मूंगफली का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। मूंगफली के तेल को हाई फ्लेम पर गर्म किया जा सकता है। हाई फ्लेम पर गर्म करने पर भी मूंगफली के तेल के पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। 

सब्जी बनाने के लिए सबसे अच्छा तेल

सब्जी बनाने के लिए सबसे अच्छा तेल कच्ची घानी का तेल माना जाता है। आप पीली या काली किसी भी सरसों के तेल का इस्तेमाल सब्जियों को पकाने के लिए कर सकते हैं। सब्जी बनाने के लिए सरसों का तेल बेस्ट माना जाता है। 

सबसे खराब तेल कौन सा होता है?

सबसे खराब तेल रिफाइंड ऑयल और पाम ऑयल को माना जाता है। ये तेल सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ जाती है जो हार्ट अटैक का खतरा पैदा करता है। इसलिए रिफाइंड तेल और पाम ऑयल घर में लाना ही बंद कर दें। ये दोनों तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *