फिल्मों में बनी दादी, रियल लाइफ में मां बनने का नहीं मिला सुख, फिर ऐसे भरी एक्ट्रेस की गोद


Nirmalamma
Image Source : INSTAGRAM/@ETV.CINEMA
निर्मलम्मा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक एक्ट्रेस ने 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इतनी सारी फिल्मों में काम करना किसी उपलब्धि से कम नहीं है जो इस मशहूर एक्ट्रेस ने हासिल की। ऐसे बहुत ही काम कलाकार होते हैं, जिन्हें लोग उनके काम के लिए याद करते हैं। इन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया और इतना ही नहीं इसका पोता भी एक फिल्म कर चुका है। आज हम आप उसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अक्सर दादी का किरदार निभाया और 1000 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय भी किया। आज की पीढ़ी उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती, लेकिन एक समय था जब उनके बिना कोई भी फिल्म अधूरी लगती थी जो दादी का किरदार निभाने के लिए मशहूर थी। उन्होंने अपनी पीढ़ी के कई बड़े-बड़े स्टार्स संग काम किया।

1000 फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस

अगर आप सोच रहे हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री निर्मलम्मा हैं। 18 जुलाई, 1920 को ब्रिटिश भारत के मद्रास प्रेसीडेंसी के मछलीपट्टनम में जन्मी निर्मलम्मा कई फिल्मों में दादी की भूमिका के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने दो नंदी पुरस्कार जीते थे। उनकी पहली फिल्म 1943 में ‘गरुड़ गर्वभंगम’ में थी। इसमें उन्होंने एक दासी की भूमिका निभाई थी, जब वे 16 साल की थी। यह फिल्म तेलुगु में बनी थी और इसमें भगवान कृष्ण, उनकी पत्नियों रुक्मिणी और सत्यभामा, भाई बलराम और गरुड़ की पौराणिक कथा को दिखाया गया था। अपने करियर के दौरान निर्मलम्मा ने एनटीआर, एएनआर, कृष्णा, एस. वी. रंगा राव, राजेंद्र प्रसाद, पी. बी. श्रीनिवास, चिरंजीवी, नंदमुरी बालकृष्ण, वेंकटेश और नागार्जुन जैसे कई मशहूर सितारों के साथ काम किया।

निर्मलम्मा कभी नहीं बन सकी मां

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस निर्मलम्मा को संतान को जन्म देने का सुख कभी नहीं मिला और अपनी संतान की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया। उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया और उसका नाम कविता रखा। कविता की शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम विजय मदाला है। उन्होंने फिल्म ‘संध्यारागम’ में काम किया। इसमें विजयशांति लीड रोल में थीं और ये फिल्म हिट साबित हुई। हालांकि, विजय मदाला का पालन-पोषण अमेरिका में हुआ था और इस कारण उन्हें तेलुगु भाषा ठीक से नहीं आती थी। यही वजह थी कि निर्मलम्मा की बेटी ने फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *