Image Source : @muskkaanjaferi/Instagram
जब भी बॉलीवुड के टॉप कॉमेडियन्स का नाम लिया जाता है तो टॉप पर एक्टर जगदीप का नाम जरूर आता है, जो बॉलीवुड की फिल्मों में सालों तक लोगों को हंसाते रहे और इनकी ही विरासत को बाद में बेटे जावेद जाफरी आगे ले गए। जावेद के भाई नावेद भी काफी पॉपुलर हैं। जहां जावेद ने फिल्मों से लेकर टीवी और रियलिटी शो में अपना जलवा बिखेरा वहीं उनके भाई नावेद भी उनके साथ ही डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ में साथ नजर आए, लेकिन क्या आप इनकी बहन के बारे में जानते हैं? जी हां, जावेद की एक छोटी बहन भी हैं, जो उनसे 31 साल छोटी हैं और वो भी बॉलीवुड का ही हिस्सा हैं।
Image Source : @muskkaanjaferi/Instagram
हम बात कर रहे हैं मुस्कान जाफरी की, जो एक फेमस एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं। मुस्कान एक्टिंग के साथ ही वॉयस-ओवर आर्टिस्ट भी हैं। वो थिएटर की दुनिया में भी काफी एक्टिव हैं। वो ओटीटी और फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ते हुए अलग पहचान बना रही हैं और परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का बीड़ा उनके कंधों पर भी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि मुस्कान का ताल्लुक एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से है।
Image Source : @muskkaanjaferi/Instagram
मुस्कान दिवंगत दिग्गज अभिनेता जगदीप की बेटी हैं, जो हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर रहे। मुस्कान, जगदीप की दूसरी पत्नी सुघरा बेगम की बेटी हैं। इस लिहाजस से वो एक्टर जावेद जाफरी और नावेद जाफरी की सौतेली बहन लगती हैं। इसके साथ ही वह जावेद जाफरी के बच्चों मीजान जाफरी और अलविया जाफरी की बुआ भी हैं। वैसे गौर करने वाली बात ये है कि जहां मुस्कान जावेद से 31 साल छोटी हैं, वहीं बेटे मिजान से सिर्फ एक साल ही बड़ी हैं।
Image Source : @muskkaanjaferi/Instagram
इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में काम किया, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिली। इस सीरीज में उनके किरदार ने यंग जनरेशन के साथ एक खास जुड़ाव कायम किया। इसके अलावा वह ब्रिटिश टीवी सीरीज ‘द गुड कर्मा हॉस्पिटल’ में भी नजर आ चुकी हैं, जो कि उनके अंतरराष्ट्रीय अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने का संकेत देता है। मुस्कान ट्रेंड डांसर भी हैं और उन्होंने क्लासिकल के साथ विदेशी डांस फॉर्म की ट्रेनिंग ली है।
Image Source : @muskkaanjaferi/Instagram
मुस्कान जाफरी केवल अभिनय तक सीमित नहीं हैं। वह एक प्रशिक्षित वॉयस-ओवर आर्टिस्ट भी हैं और उन्होंने कई चर्चित फिल्मों और सीरीज में आवाज दी है। उन्होंने डिज़्नी की फिल्म ‘मोआना’, ‘अलीता: बैटल एंजेल’, ‘राल्फ ब्रेक्स द इंटरनेट’ में वेनेलोप और चर्चित वेब सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ में नैन्सी के हिंदी वर्जन में आवाज दी है। उनकी आवाज में काफी स्पष्टता है, वह किरदारों को और भी प्रभावशाली बना देती है।

थिएटर की बात करें तो मुस्कान जाफरी का रुझान रंगमंच की ओर भी गहरा है। उन्होंने फैजेह जलाली के निर्देशन में बने नाटक ‘बोन ऑफ कंटेंट’ में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने मशहूर लेखक खालिद हुसैनी के उपन्यास ‘द काइट रनर’ के नाट्य रूपांतरण में भी अभिनय किया है, जहां उन्होंने मुख्य पात्र आमिर की पत्नी सोरया की भूमिका निभाई। इस नाटक का निर्देशन जाने-माने थिएटर डायरेक्टर आकर्ष खुराना ने किया था। जल्द ही मुस्कान नेटफ्लिक्स के आगामी शो ‘फाइंडिंग अनामिका’ में नजर आएंगी। इस शो में उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और मानव कौल जैसे सितारे भी हैं।