‘रुक्मिणी को भगाकर लाए थे’, दिशा पाटनी की पूर्व मेजर बहन का श्रीकृष्ण पर बयान, यूजर बोले- कलयुगी नारी…


Khushboo Patani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KHUSHBOO_PATANI
दिशा पाटनी और खुशबू पाटनी।

दिशा पाटनी की पूर्व मेजर बहन खुशबू पाटनी इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। भले ही दिशा की तरह खुशबू ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान नहीं बनाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। खुशबू कुछ महीने पहले तब चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने एक लावारिस मिली बच्ची को उसकी मां तक पहुंचाया था। तब उनकी खूब वाहवाही हुई, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से वह अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी हैं। हाल ही में खुशबू ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की लड़कियों पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हुई। अब उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण पर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग बुरी तरह भड़क गए हैं।

फिर विवादों में दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी

खुशबू पाटनी ने प्यार, शादी और लिव इन रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कुछ ऐसा कह गईं कि उनका वीडियो जंगल में आग की तरह फैल गया और लोग उनकी आलोचना करने लगे। कई यूजर इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशबू पाटनी की निंदा कर रहे हैं और उन्हें ऐसे विवादित बयान न देने की सलाह दे रहे हैं।

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर क्या बोलीं खुशबू पाटनी?

खुशबू पाटनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कह रही हैं- ‘कृष्ण भगवान रुक्मिणी को द्वारका भगाकर लाए थे। तो आप तो हट जाएंगे ना ये सोचकर कि ये सोसाइटी के हिसाब से नहीं है, ऐसा नहीं कर सकते। कृष्ण ने हमेशा ही समाज के आदर्शों को तोड़ा है, हमेशा ही।’ खुशबू पाटनी का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और उनके बयान को लेकर लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच उनके इस बयान की कड़ी निंदा हो रही है और लोग उन्हें गलत बता रहे हैं।

खुशबू के वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

एक यूजर ने खुशबू के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘अरे कलयुगी नारी… मूर्ख भगवान श्रीकृष्ण ने समाज का कोई नियम नहीं तोड़ा… उन्होंने बंधन को तोड़ा है, जो धर्म की रक्षा और मर्यादा के लिए रुकावट था।’ एक ने लिखा- ‘विनाशकालेय विपरीत बुद्धि।’ एक और यूजर ने खुशबू को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा- ‘ये नहीं सुधरेगी।’ एक ने खुशबू पर निशाना साधते हुए लिखा- ‘भगवान् श्री कृष्ण जी ने धर्म औ धार्मिक मर्यादाओं के संतुलन के लिए विधि का अनुपालना किया है, न की तुम्हारे जैसे विकृत और घृणित कार्यों के बचाव के लिए।’

अनिरुद्धाचार्य पर बयान को लेकर ट्रोल हुई थीं खुशबू पाटनी

खुशबू पाटनी इससे पहले पिछले दिनों तब विवादों में आ गई थीं जब उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर निशाना साधते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के उस बयान को लेकर खरीखोटी सुनाई, जिसमें अनिरुद्धाचार्य कहते हैं कि 25 साल की लड़कियां लिवइन में रह रही हैं और कई जगह मुंह मार रही हैं। बाबा के इस बयान पर खुशबू पटानी ने अपनी भड़ास निकाली और वीडियो को वायरल करते हुए बाबा को भी अभद्र भाषा में जवाब दिया। खुशबू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई ने इसे प्रेमानंद महाराज से जोड़ लिया, जिसके बाद उन्हें वीडियो शेयर करके सफाई देनी पड़ी कि उन्होंने ये वीडियो प्रेमानंद महाराज नहीं बल्कि अनिरुद्धाचार्य के बयान पर गुस्सा जाहिर किया था।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *