LIVE: आज से शुरू होगी राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’, औरंगाबाद में होगा रात्रि विश्राम


Rahul gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI
राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज से बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जन-जागरुकता के लिए राहुल गांधी सासाराम से यह यात्रा शुरू करेंगे। आज वे औरंगाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। 16 दिनों की इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में एक रैली के साथ होगा। ‘वोट अधिकार यात्रा’ बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें 20, 25 और 31 अगस्त को अवकाश रहेगा। राहुल की वोट अधिकार यात्रा का इंडिया ब्लॉक ने समर्थन किया है। इस यात्रा के दौरान राहुल के साथ तेजस्वी यादव और लेफ्ट पार्टियों के नेता भी शामिल होंगे।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *