ड्यूटी पर जा रहे सेना का जवान को कपड़े फाड़कर किया लहूलुहान, खंभे से बांधकर पीटा; VIDEO वायरल


army jawan beaten up- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
भारतीय सेना के जवान को टोल कर्मियों ने पीटा।

यूपी के मेरठ में भारतीय सेना के जवान के साथ टोल टैक्स को लेकर कहासुनी के बाद उसे खंभे से बांधकर पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 8-10 लोग जवान को घेरकर बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। जवान का नाम कपिल बताया जा रहा है और घटना रविवार रात की बताई जा रही है।

क्यों हुआ विवाद?

घटना मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा की है। पीड़ित जवान कपिल, गोटका गांव थाना सरुरपुर मेरठ का रहने वाला है। वह भारतीय सेना में सिपाही है और इस समय श्रीनगर में उसकी तैनाती है। कपिल अपने घर छुट्टी बिताने के बाद रविवार रात वापस ड्यूटी पर लौट रहा था। सोमवार सुबह 5 बजे उसकी श्रीनगर की फ्लाइट थी। भूनी टोल प्लाजा (सरुरपुर) पर लंबा जाम होने के कारण उसे जल्दी निकलना था, जिसके चलते उसने टोल कर्मियों से कतार लगने का विरोध करते हुए अपनी परेशानी बताई। इसके बाद टोल स्टाफ ने उससे टोल मांगा।

सामने आया वीडियो-

पीड़ित जवान ने क्या कहा?

कपिल का कहना है कि उसने अपना आर्मी कार्ड दिखाते हुए खुद को स्थानीय निवासी और सेना का जवान बताया। उसने बताया कि उसे दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी है, इसलिए उसे जाने दिया जाए। लेकिन टोल स्टाफ ने दोबारा टोल मांगा। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद टोल पर तैनात सादे कपड़ों में टोल कर्मियों ने जवान कपिल को दौड़ा-दौड़ा कर जान से मारने की नियत से पीटा। 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट

घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें टोल स्टाफ कपिल को पकड़कर खंभे से बांध कर लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। सेना के जवान कपिल के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

(रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल)

यह भी पढ़ें-

मदरसे में पिटाई से नाराज थी छात्रा, मुफ्ती साहब के गोद लिए बच्चे को बेड में छिपाया; मौत

VIDEO: पूर्व मंत्री के बेटे की बस ड्राइवर से भिड़ंत, पिस्टल दिखाने और मारपीट करने का आरोप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *