पूर्व सीएम नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती, शेयर किया Video, जानें क्या है समस्या


Naveen Patnaik shares video from Hospital- India TV Hindi
Image Source : X (@NAVEEN_ODISHA)
नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती।

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ गई है। पटनायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम  नवीन पटनायक को डिहाइड्रेशन के कारण उनकी हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवीन पटनायक ने अस्पताल से वीडियो जारी करके अपना हेल्थ अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

नवीन पटनायक ने क्या बताया?

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के सम अल्टीमेट अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि मैं सम अस्पताल में हूं। स्टाफ और डॉक्टर मेरी बहुत अच्छी देखभाल कर रहे हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। अगर आप मुझसे मिलना चाहते हैं, तो नवीन निवास में आपका स्वागत है।”

24 साल तक सीएम रहे हैं नवीन पटनायक

ओडिशा में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को काफी गहरा झटका लगा है। नवीन पटनायक बीते 24 सालों में एक भी चुनाव नहीं हारे थे। हालांकि, इस बार उन्हें अपनी विधानसभा सीट से हार झेलनी पड़ी। उन्होंने ओडिशा की हिंजली और कांताबंजी सीट पर चुनाव लड़ा था। हिंजली सीट पर उन्हें जीत मिली। वह कांताबंजी से चुनाव हार गए।

ये भी पढ़ें- तिरुचि शिवा होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार? जानें दावे पर सांसद ने क्या कहा

चुनाव में धांधली के मामले पर बीजेपी ने विपक्षी दलों को घेरा, संबित बोले- ‘पहले राहुल गांधी इस्तीफा दें’

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *