समृद्धि शुक्ला को ये क्या हुआ? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिरा का सूजा चेहरा-फूले होंठे, बयां किया दर्द


Samridhii Shukla- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SAMRIDHIISHUKLAOFFICIAL
समृद्धि शुक्ला

ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ में समृद्धि शुक्ला ने अभिरा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में एक अगल पहचान बना ली है। उन्होंने हाल ही में अपने प्रशंसकों के साथ अपने पर्सनल लाइफ और संघर्ष के बारे में बात की थी। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के ज़रिए बताया कि उन्हें अचानक होंठों पर एलर्जी हो गई, जिसकी वजह से उनका चेहरा भी सूजा हुआ है। क्लोज-अप सेल्फी वीडियो स्टोरी पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘रैंडम एलर्जी… इस बार होंठों पर’। उन्होंने फैंस को अपनी एक ऐसी सूरत दिखाई है, जिसे देख कोई भी परेशान हो जाएगा। 

समृद्धि शुक्ला के चेहरे की हालत हुई खराब

एक दूसरी स्टोरी में टीवी एक्ट्रेस बिना मेकअप के धारीदार टी-शर्ट में दिखाई दीं, जिसमें वह मुस्कराते हुए अपना चेहरा दिखा रही हैं, लेकिन एलर्जी के कारण उनका हाल बेहाल हो गया है। सोशल मीडिया पर वह आए अपनी हेल्थ अपडेट देती रहती है। समृद्धि ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी ये हालत कैसे हुई। वह लंबे वक्त से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। तस्वीरों में उनका चेहरा सूजा हुआ दिख रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें एलर्जी हो रही है, जिसकी वजह से वह परेशान है।

 

समृद्धि शुक्ला ने टीवी पर मचाया तहलका

डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस के तहत राजन शाही के लंबे समय से चल रहे पारिवारिक ड्रामा का में समृद्धि, अभिरा शर्मा के रूप में लोगों का दिल जीत रही हैं। पिछले दो सालों में वह टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक बन गई हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया है। इसके पहले इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में समृद्धि ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बारे में बात करते हुए अपने सफर के बारे में बताया और कहा, ‘इस शो से मुझे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है, एक अलग सेट पर ऑडिशन देने से लेकर बड़े नामों के साथ काम करने तक का अनुभव मिला है।’

अभिरा-अरमान का फिर होगा मिलन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रीकैप में अभिरा और मायरा एक हो गए हैं और अंशुमान भी अभिरा से शादी करने को तैयार है। विद्या और कावेरी इस मौके का फायदा उठाते हुए अभिरा पर अंशुमान से शादी करने का दबाव डालती हैं। जैसे ही उनकी कोर्ट मैरिज की खबरें आती हैं तो तान्या को इस बारे में पता चलता है। हालांकि, सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब मायरा, अभिरा पर अरमान से शादी करने का दबाव डालती है, जिससे अभिरा हैरान रह जाती है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *