पहली बार एशिया कप के लिए चुने गए ये 7 भारतीय प्लेयर्स, सेलेक्टर्स ने खोल दी किस्मत


sanju samson- India TV Hindi
Image Source : GETTY
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और जितेश शर्मा

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी और शुभमन गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह को भी मौका मिला है। भारतीय टीम की स्क्वाड में युवा और अनुभवी दोनों प्लेयर्स को मौका मिला है।

7 प्लेयर्स की लगी लॉटरी

भारतीय टीम में 7 प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार एशिया कप की स्क्वाड में शामिल किया गया है। इनमें अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह शामिल हैं। ये प्लेयर्स पहली बार एशिया कप टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे।

संजू और अभिषेक कर रहे दमदार प्रदर्शन

पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। संजू ने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट के 42 मैचों में कुल 861 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे हैं। दूसरी तरफ अभिषेक ने अभी तक 21 T20I मैचों में कुल 535 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने T20I क्रिकेट में हासिल किए हैं 33 विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टी20 टीम के लिए साल 2021 में T20I क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद वह शुरुआती दिनों में अच्छा नहीं कर पाए थे और टीम से बाहर हो गए थे। फिर आईपीएल में दमदार खेल दिखाकर उन्होंने टी20 टीम में वापसी कर ली। चक्रवर्ती ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 18 T20I मैचों में कुल 33 विकेट अपने नाम किए हैं।

रिंकू सिंह हैं उम्मीदें

एशिया कप 2025 के लिए जितेश शर्मा को बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर रखा गया है। वहीं शिवम दुबे, हर्षित राणा और रिंकू सिंह को भी स्क्वाड में मौका मिला है। रिंकू निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग करने में माहिर हैं। अगर वह अपनी लय में हैं, तो वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया में नहीं मिली इस धाकड़ खिलाड़ी को जगह, चीफ सेलेक्टर बोले- अभी करना होगा इंतजार

साउथ अफ्रीका ने AUS के खिलाफ दर्ज की ODI में सबसे बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *