‘आप की अदालत’ में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, देखिए शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर


Baba Bageshwar, Dhirendra Krishna Shastri, Bageshwar Dham Sarkar- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
‘आप की अदालत’ में बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

Baba Bageshwar in Aap Ki Adalat: मध्य प्रदेश के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ महीनों से लगातार हिंदू राष्ट्र के लिए झंडा बुलंद किए हुए हैं। वह लगातार आरोप लगा रहे हैं कि भारत में कई इलाकों में हिंदू आबादी तेजी से कम हो रही है। उन्होंने कहा कि मतांतरण और लव जिहाद के कारण तमाम जगहों पर मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी है और वह इसके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। देश के सबसे लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर बात करते हुए नजर आएंगे।

‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होंगे शास्त्री

‘आप की अदालत’ में शास्त्री ने देश के मुसलमानों पर भी बात की और कहा कि वह इस समुदाय के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह मुस्लिम देशों में गए तो उन्हें कैसा स्वागत मिला था। ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड में आप बाबा बागेश्वर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बात करते हुए और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए भी देखेंगे। शास्त्री ऐसे ही तमाम मुद्दों पर ‘कटघरे’ में बैठकर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे। ‘आप की अदालत’ के इस नए एपिसोड का प्रसारण शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा।

‘आप की अदालत’ के नाम हैं कई कीर्तिमान

आप की अदालत‘ में 200 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो ‘आप की अदालत’ के वीडियो 180 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *