जिम्बाब्वे के शख्स की पंजाब में पिटाई के बाद मौत, 8 दिन तक लड़ता रहा जिंदगी की जंग


Zimbabwe student death Punjab, Bathinda assault case- India TV Hindi
Image Source : PTI REPRESENTATIONAL
पंजाब पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बठिंडा में 22 साल के जिम्बाब्वे के छात्र जीवेया लीरॉय की 8 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने अब इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक और आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों में यूनिवर्सिटी का एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त को गुरु काशी यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड दिलप्रीत सिंह और उसके 8 साथियों ने लीरॉय पर लाठियों से हमला किया था।

FIR में जोड़ा गया कत्ल का इल्जाम

बताया जा रहा है कि यह सब 12 अगस्त को लीरॉय की कार में बेसबॉल क्लब मिलने के बाद हुए झगड़े से शुरू हुआ। गंभीर चोट लगने के बाद लीरॉय मौके पर ही बेहोश हो गया और आरोपी फरार हो गए। लीरॉय को आनन-फानन में बठिंडा के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 9 आरोपियों के खिलाफ पहले दर्ज FIR में अब कत्ल का इल्जाम जोड़ा गया है। इस घटना में 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।

जालंधर में डॉक्टर को मारी गई थी गोली

वहीं एक अन्य घटना में जालंधर के अर्बन एस्टेट इलाके में मंगलवार रात एक खौफनाक वारदात हुई। 3 अज्ञात हमलावरों ने किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सूद पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में दिखा कि हमलावरों ने डॉ. सूद को बंदूक की नोक पर कार में जबरन बैठाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर एक हमलावर ने उनकी टांग में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। (PTI)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *