अमिताभ बच्चन के साथ दिखा ये एक्टर दुनिया को कह चुका अलविदा, हॉलीवुड तक बजाया अपनी एक्टिंग का डंका, पहचाना?


Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DEEPIKAPADUKONE
अमिताभ बच्चन संग दिखा ये एक्टर दुनिया को कह चुका अलविदा

साइड आर्टिस्ट से टॉप एक्टर बनाने का सफर कभी किसी भी स्टार के लिए आसान नहीं रहा है, जितना उनके बारे में सुनाते वक्त लगता है। आज हम उसी सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बतौर थिएटर आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू करते ही सभी का दिल जीत लिया और फिर ‘सलाम बॉम्बे’ से छा गए जब वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। हम बात कर रहे हैं इरफान खान की। उनकी फैन फॉलोइंग कुछ ऐसी है कि आज भी जब उनके नाम का जिक्र होता है तो फैंस उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। वह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर थे। अब अमिताभ बच्चन और इरफान खान का एक पुराना फोटो वायरल हो रहा है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है।

थिएटर आर्टिस्ट से हीरो बना था ये एक्टर

अमिताभ बच्चन और इरफान खान की ये तस्वीर साल 2023 की है जब इस फिल्म को रिलीज हुए 8 साल हुए थे। इस फिल्म में इरफान को अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ देखा गया था। एक्टर की ये तस्वीर उस वक्त की है जब इरफान एक बॉलीवुड सुपरस्टार बन चुके थे। राजकुमार हिरानी की ‘पीके’ में बॉलीवुड के तीनों स्टार्स पहली बार साथ नजर आए थे। कमाल की बात यह है कि इरफान ने न केवल हिंदी सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड और ब्रिटिश फिल्मों में भी अपने किरदारों को बेहद खूबसूरती से निभाया है।

कई अवॉर्ड अपने नाम किए

इरफान सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक है जो अपने 30 साल के फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने कई पुरस्कार अपने नाम किए, जिनमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, एक एशियाई फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2011 में उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 2021 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘द नेमसेक’ (2006) में उनकी भूमिकाओं के लिए आलोचकों की प्रशंसा मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक पुरुष के लिए इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। वहीं, ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’ (2007) और ‘पान सिंह तोमर’ (2011) में उनकी भूमिकाओं के लिए खूब प्रशंसा मिली। ‘पान सिंह तोमर’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

हॉलीवुड फिल्मों में दिखा इस टॉप एक्टर का जलवा

इरफान खान ने 2008 की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें और फिल्म के कलाकारों को मोशन पिक्चर में उत्कृष्ट अभिनय के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड मिला। 2009 में उन्होंने फिल्म ‘एसिड फैक्टरी’ में अभिनय किया। वे ‘न्यू यॉर्क’ (2009) में एक एफबीआई एजेंट के रूप में दिखाई दिए और 2010 में उन्होंने एचबीओ सीरीज ‘इन ट्रीटमेंट’ के तीसरे सीजन में काम किया, जिसमें उन्होंने सुनील की भूमिका निभाई। 2012 में ‘द अमेजिंग स्पाइडर-मैन’ में डॉ. रजित रथ की भूमिका निभाई। उन्हें एंग ली की ‘लाइफ ऑफ पाई’ से जबरदस्त सफलता मिली। 20215 में वह ‘जुरासिक वर्ल्ड’ में भी दिखाई दिए थे।

मां के बाद बेटी की हुई मौत

मार्च 2018 में ट्विटर पर घोषणा की कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का पता चला है। उन्होंने एक साल तक यूके में इलाज कराया और फरवरी 2019 में भारत लौट आए। इरफान खान को 28 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया और अगले दिन 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी मां सईदा बेगम, जिनकी उम्र 93 वर्ष थी। उनका जयपुर में चार दिन पहले ही निधन हो गया था।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *