पंजाब: वाहन से टकराया LPG टैंकर, भीषण विस्फोट के बाद दिखा आग का भयावह मंजर, 2 की मौत, 20 लोग झुलसे-VIDEO


विस्फोट के बाद लगी भीषण आग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

पंजाब के होशियारपुर जिले के मंडियाला गांव में गुरुवार देर रात एक भयावह हादसा हुआ। जब एक एलपीजी टैंकर में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 की मौत हो गई। 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

आग के गोले में तब्दील हुआ पूरा क्षेत्र

पुलिस के अनुसार, टैंकर एक वाहन से टकराने के बाद पलट गया, जिससे गैस रिसाव हुआ और विस्फोट के साथ पूरा क्षेत्र आग के गोले में तब्दील हो गया। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने घटनास्थल का दौरा किया।

हादसे वाले मार्ग को तुरंत बंद किया गया

गंभीर रूप से घायल मरीजों को रेफर किया गया है। अन्य का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर तैनात किया गया है। हादसे वाले मार्ग को तुरंत बंद कर दिया गया है। ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना से बचा जा सके। 

हादसे के जांच के दिए गए आदेश

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नसराला डिपो के अधिकारियों को गैस के निशानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के उपचार में कोई कमी न रहे। इसके लिए अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है।

बम विस्फोट समझ बैठे लोग

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टैंकर के पलटते ही ऐसा धमाका हुआ कि लोग इसे बम विस्फोट समझ बैठे। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के घर और सड़क पर मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

रिपोर्टर – जोवनप्रीत भंगल 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *