19 साल पुराने इस सीरियल के आगे ‘अनुपमा’ भी फेल, कहानी ने दर्शकों के दिलों पर किया था कब्जा, IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग


Anupamaa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VAANISHARMA83
अनुपमा से भी बेहतरीन है ये सीरियल

आज के वक्त जहां कुछ दर्शक सास-बहू का ड्रामा और रोमांस से भरपूर सीरियल देखना पसंद करते हैं। वहीं कुछ गिने-चुने लोग टीवी पर ‘अनुपमा’ और ‘बालिका वधू’ जैसे नारी शाक्ति पर बने शोज भी देखते हैं। लेकिन, इस डिजिटल की दुनिया में ओटीटी का क्रेज अब इतना बढ़ गया है कि लोगों को हर चीज फोन में देखने की आदत सी हो गई है। यूं समझिए कि ओटीटी एक ऐसी जगह है जहां नई-पुरानी सभी मूवी, सीरीज, वेब शोज से लेकर सीरियल तक सबकुछ देखने को मिल जाते हैं और इस प्लेटफॉर्म पर हमारे मनोरंजन के अनुसार बहुत कुछ उपलब्ध भी है। टीवी पर अपने ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, ‘उड़ान’, ‘दिया और बाती हम’ और ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ जैसे कई शानदार सीरियल देख चुके हैं। इन सभी बेहतरीन सीरियल को रेटिंग भी जबरदस्त मिली है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक पुराना टीवी सीरियल ऐसा भी है जो आज भी अपनी कहानी के कारण लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किए हुए है। 2006 में आया ये शो दूरदर्शन पर देखने को मिलता था।

19 साल पुराने इस सीरियल को देख भूल जाएंगे ‘पंचायत’

हम जिस पॉपुलर टीवी सीरियल के बारे में बात कर रहे हैं वो 19 साल पहले आया था, जिसका नाम सुनते ही लोग अपना काम जल्द खत्म कर उसे देखने के लिए बैठ जाते थे। ‘स्त्री तेरी कहानी’ दूरदर्शन पर आता था। बता दें कि इसके दो सीजन आ चुके हैं और 743 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हुए थे। सुनील प्रसाद का ये शो मेकर्स ने नारी शक्ति पर बनाया था। इस सीरियल को दर्शकों से इतना प्यार मिला की लोग आज भी इसकी कहानी और स्टार कास्ट को भूल नहीं पाए हैं। इस टीवी सीरियल की IMDb रेटिंग 8.3 है। इसमें रवि दुबे, नम्रता थापा, मेहर विज, निखिल राज खेरा, स्निग्धा पांडे और सोनिका हांडा ने अभिनय किया।

कहां देखें स्त्री तेरी कहानी

इसे किशोर मूडबिद्री ने लिखा और निर्देशित किया था। इसका निर्माण सायरा बानो ने किया, जिसका निर्देशन सुनील प्रसाद ने किया और लेखन शाहीन ने किया। ‘स्त्री तेरी कहानी’ कहां देख सकते हैं? अब आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

चार लड़कियों के दुख-सुख की कहानी

यह सीरियल उस वक्त टीवी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। ‘स्त्री तेरी कहानी’ की कहानी चार लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। ये चारों लड़कियाँ एक ही कॉलेज में पढ़ी हैं और एक ही बैच से हैं। अब चारों ने अपना कॉलेज पूरा कर लिया है और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। कहानी की मुख्य नायिका राधा है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *