महाराष्ट्र में आखिर चल क्या रहा? फडणवीस और शिंदे के बीच अनबन, दोनों एक साथ नहीं साझा कर रहे मंच


देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे- India TV Hindi
Image Source : PTI
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मंच साझा करने से बचते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में कई सरकारी कार्यक्रमों और कैबिनेट मीटिंग्स में शिंदे नजर नहीं आए हैं। 

पार्टी और प्रशासन में जा रहा अलग संदेश

राजनीतिक हलकों में ये चर्चा है कि शिंदे का यह रवैया शिवसेना और प्रशासन में भी अलग तरह का संदेश दे रहा है। खासकर ऐसे वक्त में जब शिवसेना लोकल बॉडी इलेक्शन की तैयारी कर रही है।

डबल ब्रिज के उद्घाटन पर नहीं पहुंचे शिंदे

फडणवीस और शिंदे को पुणे में डबल ब्रिज का उद्घाटन करना था, लेकिन शिंदे नहीं पहुंचे। छत्रपति संभाजीनगर में दोनों को मराठवाड़ा के लिए ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट लॉन्च करना था। वहां भी शिंदे गायब रहे। 

रक्षाबंधन के कार्यक्रम में भी नहीं दिखे शिंदे

हाल में मुंबई में शिवसेना का रक्षाबंधन कार्यक्रम था। वहां भी शिंदे नहीं दिखे। शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता निराश हुए क्योंकि यह पार्टी का बड़ा कार्यक्रम था।

लगातार दो मीटिंग गैर हाजिर रहे शिंदे

राज्य प्रशासन के लिए कैबिनेट मीटिंग्स बेहद जरूरी होती है, लेकिन खबर है कि शिंदे लगातार दो मीटिंग्स से गैर हाजिर रहे। पिछले हफ्ते कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए सीएम ने मीटिंग बुलाई थी। शिंदे नहीं आए।

शिंदे के ऑफिस से अभी तक नहीं बताया गया कोई कारण

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शिंदे के ऑफिस की तरफ से अब तक कोई कारण नहीं बताया गया कि वह ऐसे कार्यक्रम क्यों छोड़ रहे हैं, जिनमें फडणवीस की मौजूदगी तय थी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *