iPhone 17 से पहले लॉन्च होगा Samsung का ये धांसू फोन, कंपनी ने Galaxy Event किया कंफर्म


Samsung Galaxy Event- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG
सैमसंग गैलेक्सी इवेंट

Samsung ने अपने नए गैलेक्सी इवेंट की घोषणा कर दी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस इवेंट में Galaxy S25 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल फोन के साथ-साथ Galaxy Tab S11 सीरीज भी लॉन्च करेगी। सैमसंग का यह इवेंट एप्पल के iPhone 17 सीरीज लॉन्च से पहले आयोजित किया जाएगा। सैमसंग के इस प्रीमियम फोन और टैबलेट के बारे में कई जानकारियां पिछले कई दिनों से ऑनलाइन सामने आ रहीं थी।

Samsung Galaxy Event

सैमसंग का यह इस साल आयोजित होने वाला तीसरा और आखिरी इवेंट होगा। इसमें कंपनी Galaxy S25 FE और Galaxy Tab S11 सीरीज को लॉन्च करेगी। सैमसंग का यह नया गैलेक्सी इवेंट 4 सितंबर की सुबह 5:30 बजे (ET) यानी भारतीय समय के अनुसार शम 3 बजे आयोजित किया जाएगा। सैमसंग का यह इवेंट वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। इसमें कंपनी अपने मोबाइल और टैबलेट के साथ-साथ OneUI 8 को भी पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग का यह प्रीमियम फोन 6.7 इंच के फुल एचडी प्लस डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन का डिस्प्ले साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy S25 के मुकाबले बड़ा होगा। इसके अलावा फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन Samsung के इन हाउस Exyns 2400e प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

फोन में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलेगा। यह फोन OneUI 8 पर बेस्ड Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन के बैक में 50MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 4,900mAh की दमदार बैटरी और 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज

सैमसंग अपनी प्रीमियम Tab S11 सीरीज को भी इस इवेंट में लॉन्च करेगा। इस सीरीज में Tab S11 और Tab S11 Ultra लॉन्च किए जा सकते हैं। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि सैमसंग इस साल Plus मॉडल को लॉन्च नहीं करेगा। सैमसंग के ये दोनों टैबलेट MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट के साथ आएंगे।

यह भी पढ़ें –

Gmail में अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स के हाथों लगा 250 करोड़ यूजर्स का निजी डेटा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *