Aap Ki Adalat LIVE: ‘आप की अदालत’ में मोहन यादव का दमदार इंटरव्यू, देखें लाइव


Mohan Yadav in Aap Ki Adalat Live: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपनी कार्यशैली की वजह से लगातार चर्चा में रहे हैं। सूबे के प्रशासन पर कम समय में जिस तरह उन्होंने पकड़ बनाई है वह उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में पेश करती है। देश के लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए मोहन यादव बता रहे हैं कि डॉक्टर बनते-बनते वह नेता कैसे बन गए? वह बता रहे हैं कि उन्होंने दुकान पर पकोड़े तलना क्यों सीखा? मोहन यादव यह भी बता रहे हैं कि जब मुख्यमंत्री के नाम की पर्ची निकली तो उनके मन में क्या ख्याल आया?

हर सवाल का बेबाकी से दे रहे जवाब

आप की अदालत‘ के इस एपिसोड में मोहन यादव यह भी बता रहे हैं कि उन्होंने महाकाल के बारे में कौन-कौन से मिथक तोड़े हैं। वह बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने वालों को बिहार के लोग किस तरह अपने वोटों से जवाब देंगे, और कैसे कांग्रेस भारत की संस्कृति को भूल गई है। इस एपिसोड में मोहन यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी मानसिकता पर बड़ा बयान देते नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री इस एपिसोड में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनछुए पहलुओं पर भी बात कर रहे हैं। ‘आप की अदालत’ में मोहन यादव हर सवाल का बेबाकी से जवाब देते नजर आ रहे हैं।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *