VIDEO: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, 2 बच्चे और पूरा परिवार गाड़ी के अंदर था, जानें फिर क्या हुआ


Maharashtra Car- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
कार में लगी भीषण आग

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में बीच सड़क पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक से एक कार जलने लगी। गनीमत इस बात की रही कि कार में सवार परिवार के सभी लोग समय रहते कार से बाहर भाग गए। यह पूरा मामला नागपुर के जयताला रोड का है।

क्या है पूरा मामला?

हरीश पांडे नाम का शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से गणेश उत्सव देखने जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक से कार के बोनट से धुआं उठने लगा और तेज गंध आने लगी। स्थिति को भांपते हुए हरीश पांडे ने तुरंत कार रोक दी और सभी को बाहर निकाल लिया। कुछ ही सेकंड बाद कार में आग लग गई और लपटें उठने लगीं।

सड़क पर जल रही कार को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया है। इस आग में परिवार तो सुरक्षित बच निकला, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने लोगों को सदमे में डाल दिया है हालांकि अभी तक कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

चलती कार में भीषण आग लगने के मामले कई बार सामने आते हैं। ऐसे में अगर आप भी कार से यात्रा करते हैं तो अलर्ट रहें और आग लगने पर सबसे पहले किसी भी तरह कार से बाहर निकलने की कोशिश करें। 

कई बार ऐसा पाया गया है कि लोग कार के अंदर ही बैठे रह जाते हैं और बाहर निकलने की कोशिश नहीं करते। क्योंकि हादसे के वक्त कई बार दिमाग भी काम नहीं करता कि क्या करना है। ऐसे में याद रखें कि कार में आग लगने पर आपका पहला स्टेप कार से किसी भी तरह बाहर निकलना होना चाहिए। 

कार के अंदर जलने की वजह से कई लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *