चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी कौन हैं; क्या काम करती हैं? लाखों में हैं फैंस


Xi Jinping Wife- India TV Hindi
Image Source : AP
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन

बीजिंग: चीन में SCO समिट पूरी हो चुकी है और PM मोदी इस समिट में भाग लेने के बाद भारत लौट आए हैं। इस समिट की वैसे तो पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है, क्योंकि दुनिया के 3 बड़े देशों (भारत, चीन और रूस) के प्रमुख नेता इस समिट में मौजूद थे लेकिन इस समिट ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पत्नी को भी चर्चा में ला दिया है, जो अपने पति के साथ PM मोदी के स्वागत में दिखीं थीं।

चीन की स्टार सिंगर्स में से एक रही हैं जिनपिंग की पत्नी

शी जिनपिंग की पत्नी का नाम पेंग लियुआन है लेकिन वह राजनीति में एक्टिव नहीं है। वह अपना पूरा समय सोशल वर्क में देती हैं। पेंग विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गुडविल एंबेसडर हैं और टीवी, HIV/AIDS के मरीजों के लिए काम करती हैं। वह अपने पति शी जिनपिंग के साथ भी बहुत कम नजर आती हैं क्योंकि इस कपल के प्रोफेशन अलग-अलग हैं और दोनों ही अपने-अपने काम में व्यस्त रहते हैं। हालांकि वह अपने परिवार को समय देना नहीं भूलते। 

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि जिनपिंग की पत्नी शुरू से ही सोशल वर्कर नहीं थीं। वह जिनपिंग के सत्ता में आने से पहले एक सिंगर हुआ करती थीं। वह चीन की स्टार सिंगर्स में से एक थीं और चीन के सरकारी टेलीविजन के कार्यक्रमों में दिखाई देती थीं। 

मां भी थीं सिंगर 

पेंग लियुआन की मां भी एक ओपेरा सिंगर थीं और उनके पिता एक स्कूल टीचर थे। पेंग का जन्म 1962 में चीन के शानडोंग प्रांत में हुआ था। पेंग और शी जिनपिंग के जीवन में एक समानता है। दरअसल चीन में जब सांस्कृतिक क्रांति चल रही थी, उस दौरान दोनों के ही परिवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 

कब जिनपिंग से मिलीं?

साल 1986 में जब पेंग लियुआन की मुलाकात शी जिनपिंग से हुई थी, उस वक्त शी कम्युनिस्ट पार्टी में एक मिड-लेवल अधिकारी थे। तब पेंग लियुआन को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि एक दिन शी जिनपिंग चीन के सबसे बड़े पद पर काबिज होंगे और सत्ता संभालेंगे। साल 1987 में पेंग ने जिनपिंग से शादी की थी। 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *