iPhone 17 Air का आ गया First Look, लॉन्च से पहले केस हुआ लीक, जानें कितनी होगी कीमत


iPhone 17 Air- India TV Hindi
Image Source : APPLE
आईफोन 17 एयर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

iPhone 17 सीरीज अगले सप्ताह लॉन्च होगी। एप्पल की इस नई सीरीज में कंपनी इस साल iPhone 17 Air लॉन्च कर सकती है। यह एप्पल का अब तक का सबसे पतला फोन होगा। इस फोन को लेकर पिछले कई महीनों से जानकारियां सामने आ रही हैं। अब इस आईफोन का केस ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसकी वजह से फोन का डिजाइन सामने आ गया है। यही नहीं, फोन के कुछ फीचर्स भी रिवील हुए हैं।

सामने आया कवर केस

iPhone 17 सीरीज में इस साल चार मॉडल लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें स्टैंडर्ड iPhone 17 के साथ-साथ iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पेश किए जाएंगे। कंपनी इस साल iPhone 17 Plus लॉन्च नहीं करेगी। इसकी जगह iPhone 17 Air लेने वाला है। MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Air का केस सामने आया है। इसके केस को Dbrand, Nudient और Pitaka जैसे ब्रांड ने अपने स्टोर पर लिस्ट किया है।

iPhone 17 Air के केस में कैमरा कटआउट रिवील हुआ है। फोन का बैक पैनल iPhone 16e की तरह है यानी यह आईफोन सिंगल रियर कैमरा के साथ आएगा। इससे पहले जितने भी लीक रिपोर्ट सामने आए थे, उसमें ये दावा किया जा रहा था कि आईफोन 17 एयर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के केस से इसके स्क्रीन की साइज का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स?

iPhone 17 Air के पहले आ चुके लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इसे 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इस फोन की मोटाई महज 5.5mm हो सकती है। यही नहीं, यह लेटेस्ट A18 Bionic चिपसेट के साथ आएगा। इसमें Apple Intelligence फीचर दिया जा सकता है। फोन के बैक में 48MP का कैमरा मिलेगा। साथ ही, इसमें एक्शन बटन, कैप्चर बटन जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। यही नहीं, एप्पल का यह आईफोन बिना सिम कार्ड और चार्जिंग पोर्ट के आएगा। इसकी कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें –

6000 रुपये से कम में LED Smart TV, Samsung, TCL, Xiaomi ने किया बड़ा प्राइस कट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *