Gen-Z प्रदर्शन पर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, नेपाल में भारतीय नागरिकों को दी ये सलाह


Gen-Z प्रदर्शन पर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी।- India TV Hindi
Image Source : PTI
Gen-Z प्रदर्शन पर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी।

नई दिल्ली: नेपाल में सोमवार को जेन-जी प्रदर्शनकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से नेपाल में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 लोग मारे गए। इस पूरे मामले पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को नेपाल में अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में अपने नागरिकों से सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच सावधानी बरतने का आग्रह किया गया।

नेपाल के घटनाक्रम पर कड़ी नजर

विदेश मंत्रालय ने आगे बयान में कहा गया, “हम कल से नेपाल के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं और कई युवाओं की मौत से बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं। एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी होने के नाते, हम आशा करते हैं कि सभी संबंधित पक्ष संयम बरतेंगे और शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत के जरिए किसी भी मुद्दे का समाधान करेंगे।”

बयान में आगे कहा गया, “हमने यह भी संज्ञान लिया है कि अधिकारियों ने काठमांडू और नेपाल के कई अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। नेपाल में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और नेपाली अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कदमों और दिशानिर्देशों का पालन करें।”

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *