
भारत और ऑस्ट्रेलिया
All the squads for ICC Women’s Cricket World Cup 2025: श्रीलंकाई टीम के ऐलान के साथ ही ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए सभी टीमों के स्क्वॉड की तस्वीर साफ हो गई। मेजबान भारत सबसे पहले अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित करने वाली टीम बनी थी और सबसे आखिर में श्रीलंका ने अपने स्क्वॉड की घोषणा की। वूमेन्स वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण होगा, जिसे भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक आयोजित करेंगे। इस बार कुल आठ टीमें खिताब की दौड़ में शामिल होंगी।भारत, जिसने अब तक महिला ODI वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है, इस बार अपने घरेलू मैदान पर इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। हर टीम ग्रुप स्टेज में सात-सात मैच खेलेगी यानी सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी। इसके बाद टॉप-4 टीमें नॉकआउट स्टेज में प्रवेश करेंगी और यहीं से खिताबी जंग और भी रोमांचक हो जाएगी। 29 और 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा।
ICC वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड
बांग्लादेश का स्क्वॉड: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरगना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर मघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर
भारत का स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।
रिजर्व खिलाड़ी: तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि, सयाली सतघरे
पाकिस्तान का स्क्वॉड: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह।
रिजर्व: गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर
इंग्लैंड का स्क्वॉड: नताली साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अरलॉट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: लौरा वुल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता, मरीजाने कैप, आयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, सुने लूस, कराबो मेसो, नोंकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगासे और क्लोए ट्रायन
ट्रैवलिंग रिजर्व: मियाने स्मिट
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहेम।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंग्लिस, बेला जेम्स, जेस केर, अमेलिया केर, रोजमेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु।
श्रीलंका का स्क्वॉड: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विश्मी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (उपकप्तान और विकेटकीपर), इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या।
रिजर्व खिलाड़ी: इनोशी फर्नांडो
यह भी पढ़ें
Asia Cup में एमएस धोनी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया
IND vs UAE के बीच टी20 में ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिछली बार 9 साल पहले हुई थी भिड़ंत
