‘मेरा देश, मेरी जिम्मेदारी…’ घर पर हुई फायरिंग के बाद सेल्फ डिफेंस सिखाती दिखीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू


disha patani- India TV Hindi
Image Source : @DISHAPATANI/INSTAGRAM
दिशा पाटनी, खुशबू पाटनी।

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी और उनका परिवार हाल ही में तब चर्चा में आ गया, जब उनके बरेली स्थित घर के बाहर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ये घटना दो दिन पहले घटी, जिसमें दिशा के परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। लेकिन, इस हमले ने सबको चौंका जरूर दिया है। इस पूरे मामले पर दिशा और उनकी बहन ने खुशबू पाटनी ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनके पिता जगदीश पाटनी ने जरूर इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी और इसे एक साजिश बताया है। इस बीच दिशा की बहन भी अब हमले के बाद पहली बार पब्लिकली सामने आई हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है।

सेल्फ डिफेंस सिखाती दिखीं दिशा की बहन खुशबू पाटनी

खुशबू पाटनी बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। खुशबू पाटनी ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सेल्फ डिफेंस सिखाती नजर आईं। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में खुशबू ने दिखाया कि कैसे सिर्फ एक केबल की सहायता से खतरे को टाला जा सकता है और खुद को बचाया जा सकता है। वीडियो में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देते हुए खुशबू पाटनी बता रही हैं कि कैसे सेना में बताया गया था कि खतरनाक परिस्थितियों में खुद को सूझबूझ और संतुलन से बचाया जा सकता है।

वीडियो को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

खुशबू पाटनी के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कई उनके इस वीडियो को लेकर उनकी तारीफ करते दिखे तो कई उनके पुराने बयानों को लेकर उनसे खफा दिखे और फायरिंग का हवाला देते हुए उन पर तंज भी किया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘सेल्फ डिफेंस, मेडम अगर एसी रूम के बाहर फाइट हो तो क्या ये काम करेगा?’ वहीं एक ने लिखा- ‘गोली चल गई ढांय।’ एक यूजर ने उनके लिए चिंता जाहिर करते हुए लिखा- ‘मेडम क्या आप और आपका परिवार सुरक्षित है?’

दिशा पाटनी बनीं न्यू यॉर्क फैशन वीक का हिस्सा

दूसरी तरफ दिशा पाटनी भी न्यू यॉर्क फैशन इवेंट का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। एक्ट्रेस इस इवेंट में डीप वी नेक, स्ट्रैपी, सीक्विन मैक्सी ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह कमाल की दिख रही थीं। ओपन हेयर के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और ब्लैक हाई हील्स कैरी की थीं, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

क्या है मामला?

दरअसल, हाल ही में दिशा पाटनी और उनका परिवार बरेली स्थित घर में ताबड़तोड़ फायरिंग को लेकर चर्चा में आ गया। जिसे उनकी बहन खुशबू पाटनी के बयानों से जोड़कर देखा गया। अब दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने अपनी बेटी खुशबू पाटनी का बचाव किया और दावा किया कि खुशबू के बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया है।

ये भी पढ़ेंः

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, मचा हड़कंप

‘हम सनातनी हैं…’ घर पर ताबड़तोड़ बरसी गोलियां, खुशबू पाटनी के बचाव में उतरे पिता, बोले- ये साजिश है

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *