भाई की गोद में नजर आ बच्चा है नामी फिल्मी परिवार का बेटा, बॉलीवुड ने भुलाया, OTT ने स्टारडम को दिया पुनर्जन्म


  • बॉलीवुड सितारों पर अपने स्टारडम को बनाए रखने का हमेशा एक प्रेशर बना रहता है, एक फ्लॉप फिल्म और इन्हें मिलने वाले मौके कम हो जाते हैं। इंडस्ट्री इन्हें साइडलाइन कर देती है। लेकिन, ओटीटी ने बॉलीवुड द्वारा साइडलाइन किए गए इन सितारों को दोबारा मौका दिया है। फोटो में अपने भाई के साथ नजर आ रहे इस बच्चे के साथ भी कुछ ऐसा हुआ।

    Image Source : Instagram/@iamsunnydeol

    बॉलीवुड सितारों पर अपने स्टारडम को बनाए रखने का हमेशा एक प्रेशर बना रहता है, एक फ्लॉप फिल्म और इन्हें मिलने वाले मौके कम हो जाते हैं। इंडस्ट्री इन्हें साइडलाइन कर देती है। लेकिन, ओटीटी ने बॉलीवुड द्वारा साइडलाइन किए गए इन सितारों को दोबारा मौका दिया है। फोटो में अपने भाई के साथ नजर आ रहे इस बच्चे के साथ भी कुछ ऐसा हुआ।

  • हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के भाई बॉबी देओल की, जिन्होंने 1995 में 'बरसात' से अपना डेब्यू किया था और अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। लेकिन, जैसे ही बॉबी की एक-दो फिल्में फ्लॉप हुईं, उन्हें मौके मिलने बंद हो गए। तकदीर ने ऐसी करवट ली कि बॉबी फिल्मों से दूर हो गए और फिर सालों बाद उन्होंने ओटीटी पर दस्तक दी।

    Image Source : Instagram/@iambobbydeol

    हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के भाई बॉबी देओल की, जिन्होंने 1995 में ‘बरसात’ से अपना डेब्यू किया था और अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। लेकिन, जैसे ही बॉबी की एक-दो फिल्में फ्लॉप हुईं, उन्हें मौके मिलने बंद हो गए। तकदीर ने ऐसी करवट ली कि बॉबी फिल्मों से दूर हो गए और फिर सालों बाद उन्होंने ओटीटी पर दस्तक दी।

  • लंबे ब्रेक के बाद बॉबी देओल ने 2020 में 'आश्रम' में बाबा निराला बनकर ओटीटी पर दस्तक दी और इसने उनकी इमेज को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। इस सीरीज में उन्होंने जो किरदार निभाया, फिल्मों में निभाए उनके किरदार से बिलकुल अलग था। जहां 90 के दशक में बॉबी देओल ने रोमांटिक हीरो के किरदार निभाए, वहीं इस सीरीज में उन्होंने एक भ्रष्ट व्यक्ति का किरदार निभाया।

    Image Source : Instagram/@iambobbydeol

    लंबे ब्रेक के बाद बॉबी देओल ने 2020 में ‘आश्रम’ में बाबा निराला बनकर ओटीटी पर दस्तक दी और इसने उनकी इमेज को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। इस सीरीज में उन्होंने जो किरदार निभाया, फिल्मों में निभाए उनके किरदार से बिलकुल अलग था। जहां 90 के दशक में बॉबी देओल ने रोमांटिक हीरो के किरदार निभाए, वहीं इस सीरीज में उन्होंने एक भ्रष्ट व्यक्ति का किरदार निभाया।

  • बॉबी देओल की ये सीरीज यानी आश्रम विवादों में भी घिरी रही। आश्रम-3 अपनी शूटिंग के दूसरे दिन ही विवादों में घिर गई थी जब बजरंग दल के एक समूह ने भोपाल में सेट पर तोड़फोड़ कर दी और निर्देशक प्रकाश झा पर स्याही भी फेंक दी थी। बजरंग दल के नेताओं ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उन्हें इसके टाइटल 'आश्रम' और इसकी विषयवस्तु पर आपत्ति है, जो हिंदू धर्म और आश्रम व्यवस्था की छवि को धूमिल करने का एक प्रयास है। हालांकि, तमाम विवादों के बावजूद, भोपाल में 'आश्रम-3' की शूटिंग जारी रही।

    Image Source : Instagram/@iambobbydeol

    बॉबी देओल की ये सीरीज यानी आश्रम विवादों में भी घिरी रही। आश्रम-3 अपनी शूटिंग के दूसरे दिन ही विवादों में घिर गई थी जब बजरंग दल के एक समूह ने भोपाल में सेट पर तोड़फोड़ कर दी और निर्देशक प्रकाश झा पर स्याही भी फेंक दी थी। बजरंग दल के नेताओं ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उन्हें इसके टाइटल ‘आश्रम’ और इसकी विषयवस्तु पर आपत्ति है, जो हिंदू धर्म और आश्रम व्यवस्था की छवि को धूमिल करने का एक प्रयास है। हालांकि, तमाम विवादों के बावजूद, भोपाल में ‘आश्रम-3’ की शूटिंग जारी रही।

  • इस सीरीज ने बॉबी देओल के स्टारडम को पुनर्जन्म दिया और एक बार फिर वह चर्चा में आ गए। उनके पास नए-नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई। साल 2023 में वह 900 करोड़ कमाने वाली रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में भी विलेन की भूमिका में दिखाई दिए और छोटे से ही रोल से दर्शकों के बीच ऐसे छाए कि हर कोई उनका दीवाना हो गया।

    Image Source : Instagram/@iambobbydeol

    इस सीरीज ने बॉबी देओल के स्टारडम को पुनर्जन्म दिया और एक बार फिर वह चर्चा में आ गए। उनके पास नए-नए प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई। साल 2023 में वह 900 करोड़ कमाने वाली रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ में भी विलेन की भूमिका में दिखाई दिए और छोटे से ही रोल से दर्शकों के बीच ऐसे छाए कि हर कोई उनका दीवाना हो गया।

  • एनिमल के अलावा बॉबी देओल पिछले 4-5 साल में कई फिल्मों और सीरीज में विलेन की भूमिका में नजर आए, जिनमें कंगुवा, डाकू महाराज, हरि हर वीरा मल्लू, लव हॉस्टल और हाउसफुल 5 शामिल हैं।

    Image Source : Instagram/@iambobbydeol

    एनिमल के अलावा बॉबी देओल पिछले 4-5 साल में कई फिल्मों और सीरीज में विलेन की भूमिका में नजर आए, जिनमें कंगुवा, डाकू महाराज, हरि हर वीरा मल्लू, लव हॉस्टल और हाउसफुल 5 शामिल हैं।

  • बॉबी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में भी नजर आएंगे, जिससे उनका लुक पहले ही जारी कर दिया गया है और दर्शक उन्हें इस सीरीज में देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Image Source : Instagram/@iambobbydeol

    बॉबी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आएंगे, जिससे उनका लुक पहले ही जारी कर दिया गया है और दर्शक उन्हें इस सीरीज में देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *