Robert Redford Dies: नहीं रहे ‘गोल्डन बॉय’ रॉबर्ड रेडफोर्ड, 89 की उम्र में निधन, नींद में ली आखिरी सांस


robert redford- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ROBERTREDFORDOFFICIALPAGE
रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन।

दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता और सनडांस फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक रॉबर्ट रेडफोर्ड, जिन्हें गोल्डन बॉय के नाम से भी जाना जाता था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में रेडफोर्ड का दुखद निधन हो गया। उन्होंने अमेरिका के प्रोवो के पास पहाड़ों में स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर से उनके फैंस हैरान और दुखी हैं। कई मशहूर फिल्में बनाने वाले रॉबर्ट रेडफोर्ड ने 2018 में ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था और अभिनय से दूरी बना ली थी।

गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर थे रॉबर्ट रेडफोर्ड

रॉबर्ट रेडफोर्ड ने 60 के दशक में फिल्म जगत में कदम रख दिए थे और अपने शानदार अभिनय कौशल से पूरी दुनिया में नाम कमाया था। उनकी सबसे पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो वह ‘बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड’, ‘द स्टिंग’ और ‘ऑल द प्रेसीडेंट्स मेन’ जैसी फिल्में शुमार हैं। अपने सुनहरे बालों और प्यारी मुस्कान के लिए फेमस रेडफोर्ड को ‘गोल्डन बॉय’ के नाम से भी जाना जाता था और वह 70 के दशक में हॉलीवुड के सबसे मशहूर और सफल सितारों में गिने जाते थे।

निर्देशक बनकर भी दिखाया कमाल

रॉबर्ट रेडफोर्ड सिर्फ अभिनय में ही नहीं, फिल्म मेकिंग में भी महारथी थी। उन्होंने निर्देशक के तौर पर भी दुनिया को हैरान किया। उनके निर्देशन में बनीं कुछ शानदार फिल्मों की बात की जाए तो ‘ऑर्डिनरी पीपल’ और ‘द रिवर रन थ्रू इट’ जैसी फिल्में आज भी कोई नहीं भूल सका है। ‘ऑर्डिनरी पीपल’ के लिए उन्हें 1980 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए ऑस्कर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

रॉबर्ट रेडफोर्ड ने दो बार जीता ऑस्कर

रॉबर्ट रेडफोर्ड दो बार ऑस्कर जीत चुके थे। ये अवॉर्ड उन्हें 1985 में आई ‘आउट ऑफ अफ्रीका’ और 1980 की ‘ऑर्डिनरी पीपल’ के लिए मिले थे। उन्होंने आउट ऑफ अफ्रीका में मेर्ल स्ट्रीप के साथ लीड रोल निभाया था और ऑर्डिनरी पीपल का उन्होंने निर्देशन किया था। हालांकि, उन्होंने कुछ साल पहले ही संन्यास का ऐलान करके इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय से बीमार ल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ेंः

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *