
छात्रा का सड़ा-गला शव बरामद
बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 20 दिन लापता रहने के बाद सातवीं कक्षा की आदिवासी छात्रा का सड़ा-गला शव शव बरामद हुआ है। स्कूल के ही एक शिक्षक पर छात्रा के अपहरण और हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक मनोज कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
शिक्षक मनोज कुमार पाल गिरफ्तार
छात्रा रामपुरहाट स्थित श्यामपहाड़ी श्री रामकृष्ण शिक्षापीठ की सातवीं कक्षा की छात्रा थी। इस घटना में आदिवासी मृतक छात्रा के परिजनों ने स्कूल के साइंस शिक्षक मनोज कुमार पाल पर छात्रा के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। बीरभूम ज़िला पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
28 अगस्त से थी लापता
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्यामपहाड़ी श्री रामकृष्ण शिक्षापीठ की सातवीं कक्षा की छात्रा 28 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रामपुरहाट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। बाद में परिजनों को पता चला कि श्यामपहाड़ी श्री रामकृष्ण शिक्षापीठ के साइंस के शिक्षक मनोज कुमार पाल ने उसका अपहरण कर लिया है! मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो रामपुरहाट थाने की पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
रामपुरहाट की रहने वाली थी छात्रा
इसके बाद रामपुरहाट थाने की पुलिस ने आज सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाने के कालीडांगा गांव के पास एक दलदली जमीन से छात्रा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट हस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि मृतक आदिवासी छात्रा का घर बीरभूम के रामपुरहाट थाना अंतर्गत बारोमेशिया गांव की रहने वाली थी। छात्रा 28 अगस्त को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी और वापस घर नहीं लौटी।
