Indian Railway Ka Video: भारतीय ट्रेनों की हाइजीन की फैन हुई विदेशी इंफ्लुएंसर, लाखों यूजर्स को पसंद आया Viral Video


indian railway, indian railway viral video, train ka viral video, train video, canadian influencer o- India TV Hindi
Image Source : IG/@NICKANDRAYCHEL
कनाडाई इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल।

Indian Railway Viral Video: भारत आई एक कनाडाई महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने भारतीय ट्रेनों के प्रति जमकर प्यार लुटाया है। कनाडाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेचेल रीमर-हर्ले ने भारतीय ट्रेन में अपने यादगार एक्सपीरिएंस को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो पर तमाम भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में शाकाहारी भोजन, टिकट की कीमत समेत तमाम अन्य चीजों की तारीफ की गई है।

भारतीय रेलवे की फैन हुई इंफ्लुएंसर 

भारत की यात्रा पर आईं रीमर-हर्ले ने भारतीय ट्रेन के एसी डिब्बे में यात्रा की। उन्होंने यात्रा को कुशल और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बताया। वीडियो को @nickandraychel नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में वे बताती हैं कि, उनकी यात्रा सुबह 5 बजे शुरू हुई। वे प्लेटफार्म 7 की तलाश में भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर घूम रही थीं इस बीच उन्होंने फर्श पर आराम कर रहे यात्रियों को भी देखा। उन्होंने कुछ यात्रियों को चलती ट्रेन पर कूदते देखा, जो भारत में आम है। उन्होंने बताया कि, ट्रेन 10 मिनट के रुक रही थी जिससे लोगों को चढ़ने—उतरने के लिए पर्याप्त समय मिल रहा था। ट्रेन में चढ़ने के बाद उनको कंबल और एक भूरे रंग का कागज का थैला दिया गया जिसमें बेड की बेसिक चीजें थीं, जो उसे आरामदायक लगीं। सात घंटे की यात्रा के दौरान उन्होंने शाकाहारी भोजन का आनंद लिया और वेंडर्स से बातचीत की। उन्होंने भारत में रेल यात्रा की किफ़ायती कीमत पर जोर देते हुए कहा कि, ये रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से देखने के सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक है। इसके बाद रीमर-हर्ले ने भारतीय रेलगाड़ियों की गति, विश्वसनीयता और भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक की प्रशंसा की। 

यूजर्स ने भी दी प्रतिक्रिया 

भारतीय रेलवे टिकट बुक करने का तरीका, ट्रेन के अलग-अलग क्लास और यात्रा के टिप्स बताने वाला इन्फ्लुएंसर का वीडियो लगभग 1 लाख बार देखा जा चुका है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में ये सारी जानकारी दी है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘हमें ट्रेनें उतनी अजीब नहीं लगीं जितनी लोग कहते हैं, खासकर ऊपर के क्लास में। स्लीपर क्लास आरामदायक लग रही है! लेकिन हां, ट्रेन में चढ़ना वाकई एक मिशन था, हाहा। रास्ते में खाने-पीने के ठेले वाले बहुत अच्छे लगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘यह बहुत मददगार है; हम भारत आने पर इस जानकारी का इस्तेमाल करेंगे।’ जबकि एक तीसरे ने टिप्पणी की, ‘मैंने सुना है कि यह एक अनोखा अनुभव है, लेकिन मैं इसे फिर भी आज़माना चाहता हूं।’  


नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- 

हे भगवान! JCB से भंडारे की दाल बनाने लगे ये लोग, Viral Video देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

 

वो कौन सी चीज है जो औरत कभी नहीं भूलती? बंदे का जवाब सुन पेट पकड़कर हंसेंगे आप, Video

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *