‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ प्रीमियर में अंबानी फैमिली का जलवा, जेठजी संग राधिका ने की एंट्री, स्टाइल में दिखीं श्लोका मेहता


Radhika merchant akash ambani shloka mehta- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI
राधिका मर्चेंट, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’  का प्रीमियर 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। लेकिन उससे एक दिन पहले बुधवार 17 सितंबर को मुंबई में इस शो का भव्य प्रीमियर आयोजित किया गया, जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी और चमकदार शामों में से एक साबित हुआ। इस इवेंट का महत्व सिर्फ आर्यन की पहली निर्देशित सीरीज होने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक ऐसा पल था जब पूरी फिल्म एक नए निर्देशक के समर्थन में एकजुट दिखाई दिया। इस मेगा इवेंट में पूरा अंबानी परिवार बन ठन कर पहुंचा। सामने आए वीडियो अब काफी वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

सामने आए वीडियो में राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने एक साथ एंट्री की। आकाश अंबानी सूट-बूट में नजर आए। वहीं राधिका मर्चेंट ने हाई स्लिट ड्रेस कैरी की। रेड ड्रेस में वो कमाल की लगीं और उनका लुक छा गया। वहीं श्लोका मेहता भी ब्लैक गाउन में छा गईं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। तीनों ने एक साथ पोज दिया। आकाश के एक तरफ राधिका दिखीं, वहीं दूसरी ओर श्लोका। चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ ही तीनों की एंट्री कमाल की रही।

छा गई अंबानी फैमिली

इसके अलावा दो और वीडियो भी सामने आए, जिसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की एक साथ एंट्री देखने को मिली। दोनों ही एक साथ कमाल के लगे। नीता अंबानी हमेशा की तरह हल्के आसमानी रंग की साड़ी में छा गईं। इसके अलावा ईशा अंबानी भी व्हाइट ड्रेस में नजप आईं। उन्होंने नव्या नवेली नंदा के साथ एंट्री की। पूरी अंबानी फैमिली के लुक की चर्चा रही और एंट्री के साथ ही इन्होंने पूरी स्पॉटलाइट लूट ली। इस ग्लैमरस शाम में अंबानी परिवार की उपस्थिति ने इवेंट की भव्यता को और बढ़ा दिया।

नजर आए कई और सितारे

इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े नाम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे। शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे, गौरी खान, सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम के साथ आर्यन की सफलता में उनका गर्व साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में अजय देवगन और काजोल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल और अनन्या पांडे जैसे बड़े सितारे भी नज़र आए। इसके अलावा, शो के मुख्य कलाकार लक्ष्य, राघव जुयाल, सहर बंबा, बॉबी देओल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी और अन्या सिंह भी अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का रोल निभाने वाला एक्टर कौन? बॉक्स ऑफिस सुपरहिट से मचा दिया तहलका, बना पैन इंडिया स्टार

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की राह चले अनुराग कश्यप, बाल ठाकरे के पोते संग दोहराएंगे इतिहास

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *