IND-A vs AUS-A: कब और कहां खेला जाएगा दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच, यहां जानें टाइमिंग


Ekana Cricket Stadium- India TV Hindi
Image Source : AP
इकाना क्रिकेट स्टेडियम

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस वक्त भारत दौरे पर है। इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच 16 सितंबर से 19 सितंबर के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला अंत ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब फैंस के मन में एक सवाल ये है कि दूसरा टेस्ट मैच कब से शुरू होगा और ये मुकाबला कहां खेला जाएगा।

कब और कहां खेला जाएगा IND-A और AUS-A के बीच दूसरा टेस्ट मैच

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 23 सितंबर से 26 सितंबर के बीच खेला जाएगा। यह मैच भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। यह मैच चार दिनों का होगा। 23 सितंबर को इस मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। वहीं सुबह 9 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। आपको बता दें कि इस सीरीज में श्रेयस अय्यर इंडिया ए की कप्तानी कर रहे हैं।

केएल राहुल और मोहम्मद सिराज स्क्वॉड के साथ जुड़े 

दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर ये है कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज इस मैच के लिए इंडिया ए स्क्वॉड के साथ जुड़ गए हैं। अब मोहम्मद सिराज की वापसी से दूसरे मैच में भारत की गेंदबाजी क्रम को निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी। सिराज ने हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। अब देखना यह होगा कि दूसरे मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग XI में क्या बदलाव करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।

पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में बल्लेबाजों ने दिखाया था दमदार खेल

पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच की बात करें तो वहां बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला था। उस मैच में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम कोंस्टास और जोश फिलिप ने सेंचुरी लगाई थी। उस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुर्नूर बराड़, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर।

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK Cricket Score Live

भारतीय टीम को ICC वनडे रैंकिंग में हुआ नुकसान, इंग्लैंड की टीम निकल गई आगे

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *