रणबीर-आलिया के नए घर में है रिद्धिमा का अलग कमरा, फराह के सामने किया खुलासा, जानें किस फ्लोर में मिला है रूम


 Farah Khan- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB YOUTUBE FARAH KHAN
रिद्धिमा कपूर साहनी के घर पहुंचीं फराह खान।

फराह खान अपने नए कुकिंग व्लॉग में अपने कुक दिलीप के साथ कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के दिल्ली स्थित घर पहुंचीं। रिद्धिमा ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर फराह और उनके कुक दिलीप का स्वागत किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। लंबे समय तक पर्दे से दूर रहीं रिद्धिमा भी करण जौहर के शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ के साथ डेब्यू कर चुकी हैं और इसके बाद से ही अपने अंदाज, लाइफस्टाइल और लग्जरी को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में फराह ने अपने नए व्लॉग में फैंस को रिद्धिमा के आलीशान घर की सैर कराई। इसी दौरान रिद्धिमा ने रणबीर-आलिया के नए घर को लेकर भी बात की।

फराह खान पहुंचीं रिद्धिमा कपूर साहनी के घर

फराह खान जैसे ही रिद्धिमा के घर पहुंचती हैं, रिद्धिमा माला पहनाकर फराह और उनके कुक दिलीप का स्वागत करती हैं। इसके बाद वह फराह को बताती हैं कि इस बंगले में उनका अलग फ्लोर है, जहां उनके गेस्ट आते हैं और इसके बाद वह फराह को अपने फ्लोर पर लेकर जाती हैं। इस भव्य बंगले को देखकर फराह खान हैरान रह जाती हैं।

रणबीर-आलिया के नए बंगले में रिद्धिमा को मिला है अलग रूम

इसी दौरान फराह खान, रिद्धिमा से पूछती हैं कि क्या रणबीर कपूर के नए बंगले में भी उनका अलग फ्लोर है। इस पर रिद्धिमा बताती हैं कि उनका बंगले में अलग फ्लोर नहीं है, लेकिन अलग रूम जरूर मिला है। रिद्धिमा ने बताया कि रणबीर-आलिया के नए बंगले में उन्हें मां नीतू कपूर के फ्लोर में अलग रूम मिला है। वह आगे बताती हैं कि सिर्फ उन्हें ही नहीं, समारा का भी रणबीर के नए बंगले में अलग कमरा है। वह कहती हैं कि उनकी मां उन्हें अपने नजदीक रखना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपने फ्लोर में उन्हें रूम दिए हैं।

मां नीतू कपूर के बेहद करीब हैं रिद्धिमा

रिद्धिमा बताती हैं कि वह अपनी मां के बेहद करीब हैं और दिल्ली में होने पर उन्हें बहुत याद करती हैं। उन्होंने कहा- ‘हमें उन्हें पैम्पर करना बहुत पसंद है, इसलिए हम उन्हें बाहर लेकर जाते हैं, हम साथ में वेकेशन पर भी जाते हैं।’ इसके बाद रिद्धिमा, दिलीप की भी तारीफ करती हैं और बताती हैं कि वह उन्हें कितना पसंद करती हैं। ये सुनकर फराह खुश हो जाती हैं। इसी के साथ रिद्धिमा ने अपने बॉलीवुड डेब्यू पर भी बात की और बताया कि वह इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि ये कपिल ही थे, जिन्होंने फिल्म के लिए उनका नाम सजेस्ट किया था।

ये भी पढ़ेंः

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *