‘फरहाना और मेरी शादी भी हो सकती है’, क्या प्यार में बदलने वाला है बसीर अली का झगड़ा? खुद दिया हिंट


Farhana Bhatt And Baseer Ali- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@JIOHOTSTAR
फरहाना भट्ट और बसीर अली

बिग बॉस-19 ने 1 महीना पूरा कर लिया है और लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बीते रोज के एपिसोड में भी खूब धमाल देखने को मिला है। अब बुधवार को जियोहॉटस्टार ने नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें बसीर ये कहते दिख रहे हैं कि मेरी और फरहाना की शादी भी हो सकती है। इस प्रोमो के बाद दोनों की प्यार और तकरार वाली नोक-झोक एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। 

प्रोमो में खुली बात

बता दें कि बसीर और फरहाना भट्ट बीते दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के बीच कई बार हैल्दी फ्लर्टिंग देखने को मिलती है और कभी-कभी तो तीखी बहस भी लोगों ने देखी है। ऐसे में ये भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच प्यार का फूल खिल रहा है। अब ऐसे में जब बसीर का नया स्टेटमैंट सामने आया है तो फैन्स एक बार फिर से इसकी चर्चा कर रहे हैं। जियोहॉटस्टार ने इसका एक प्रोमो रिलीज किया है जिसमें बसीर शहबाज से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें बसीर कहते हैं कि ‘नेहल मेरी ब्रो है, लेकिन फरहाना से मेरी शादी भी हो सकती है।’ अब ये प्रोमो का वीडियो वायरल हो रहा है। 

कैप्टन अभिषेक से भिड़े थे बसीर

बता दें कि इससे पहले के एपिसोड में बसीर ने घर के कैप्टन अभिषेक बजाज के साथ भी जोरदार फाइट की थी। दोनों के बीच घर में साफ-सफाई को लेकर बहस शुरू हुई और लगातार बढ़ती गई। इसके बाद दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि हाथापाई की भी नौबत आ गई थी। हालांकि घरवालों ने दोनों को अलग कराया। अब आज बुधवार को देखना होगा कि क्या नया देखने को मिलने वाला है। 

कैप्टन पर उठाए सवाल

बसीर ने बताया कि कप्तान होने के नाते अभिषेक बजाज जरूरी मुद्दों को सुलझाने में नाकाम रहे। गंदे बाथरूम और गंदे वॉशरूम से लेकर बर्तनों से भरे ड्रेसिंग रूम तक, बसीर ने रखरखाव में कई खामियों को उजागर किया। उन्होंने अभिषेक को याद दिलाया कि उन्होंने पिछले दिन ही ड्रेसिंग रूम को फिर से व्यवस्थित करने की बात कही थी, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। बसीर ने सबके सामने अभिषेक को बुलाया और कहा, ‘क्या यह तुम्हें ठीक लग रहा है? कृपया अपना काम अच्छे से करो।’ यहां तक कि उन्होंने बाकी घरवालों को भी ड्रेसिंग रूम में घसीटकर गंदगी दिखाई, अभिषेक को फ्लॉप कैप्टन घोषित किया और उनकी लीडरशिप को बेअसर बताया।

ये भी पढ़ें- बादशाह का बिगड़ गया चेहरा, बुरी तरह सूजी आंख, बोले- ‘जैसे अवतार सिंह का मुक्का…’

‘वो अच्छा बॉयफ्रेंड नहीं है’, बसीर अली की एक्स गर्लफ्रेंड ने खोली पोल, बोलीं- ‘फुल सपोर्ट’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *