सिर्फ 2 साल की है सुपरस्टार की लाडली, लेकिन अभी से जीती है लग्जरी लाइफ, पास है खुद की वैनिटी वैन


Raha ranbir kapoor- India TV Hindi
Image Source : ALIA BHATT INSTAGRAM
राहा और रणबीर कपूर।

आपने अक्सर सुना होगा कि कई बड़े और नामी सितारों के पास अपनी वैनिटी वैन होती है। ये उनकी जरूरत के हर सामान से लैस होती है, लेकिन क्या आपने ऐसा सुना है कि दो साल की एक छोटी स्टारकिड के पास भी अपनी वैनिटी हो? शायद नहीं सुना होगा, लेकिन ऐसा है, बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टारकिड के पास वैनिटी वैन है। इस नए दौर की सबसे पॉपुलर और क्यूट कही जाने वाली ये स्टारकिड दो सुपरस्टार्स की बेटी है और बॉलीवुड के नामी घराने से इसका नाता है। अगर आप सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ये स्टारकिड कौन है तो बता दें, ये कोई और नहीं बल्कि कपूर खानदान की लाडली बेटी राहा कपूर हैं। 

महेश भट्ट ने किया खुलासा

बॉलीवुड में कलाकारों के बढ़ते खर्च को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। कई फिल्म निर्माता शिकायत करते हैं कि सितारे सेट पर कई वैनिटी वैन की मांग करते हैं, जिससे फिल्म का बजट बढ़ जाता है। इसी बीच फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने एक दिलचस्प खुलासा किया है कि उनकी पोती राहा के लिए आलिया भट्ट के सेट पर एक अलग वैनिटी वैन होती है, जिसे उन्होंने मंदिर जैसा बताया। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ हाल ही में हुई बातचीत में महेश भट्ट ने बताया कि आलिया हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं और उनके भीतर इस सपने को लेकर गहरा जुनून था।

महेश ने की आलिया की तारीफ

उन्होंने कहा, ‘मां बनने के बाद भी अभिनय के प्रति उसका समर्पण कम नहीं हुआ है। उसने मुझे चौंका दिया है। मुझे नहीं लगता था कि वह इस हद तक जा सकती है। उसने ‘हाईवे’ और ‘उड़ता पंजाब’ में मुझे हैरान कर दिया। मैं मेरिल स्ट्रीप का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैंने आलिया से कहा कि जाओ और उनका काम देखो, तब तुम्हें अहसास होगा कि तुम्हारी यात्रा की अभी शुरुआत भी नहीं हुई है।’ राहा की वैनिटी वैन के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा, ‘आलिया ने रणबीर से शादी की, उसकी फिल्में बड़ी होती गईं, फिर एक बच्चा हुआ और वह लगातार काम करती रही।’

राहा के पास है अलग वैनिटी वैन

इसके आगे उन्होंने कहा, ‘वह मिलान में गुच्ची इवेंट के लिए गई और अपनी बेटी को भी साथ लेकर गई। हाल ही में मैंने आलिया और अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन किया। वहां मैंने देखा कि राहा के लिए एक अलग वैनिटी वैन है। आलिया ने मुझसे कहा, ‘पापा, आप राहा के कमरे में क्यों नहीं बैठते?’ लेकिन मैंने मना कर दिया। वह जगह नर्सरी स्कूल जैसी लग रही थी, एकदम पवित्र। मैंने कहा, ‘नहीं, उस बूढ़े आदमी के लिए वहां कोई जगह नहीं है।’ यही है आज की नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां, वे काम भी करती हैं, माता-पिता भी बनती हैं, और अपने बच्चों को लेकर इंटरनेशनल इवेंट्स में भी जाती हैं।’

आखिरी बार यहां दिखे महेश भट्ट

हाल ही में महेश भट्ट फ्लिपकार्ट के एक विज्ञापन में नजर आए जिसमें आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, फराह खान और उनके रसोइए दिलीप, श्रीलीला, अनुभव सिंह बसी और अन्य सितारे शामिल थे। यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई दर्शकों ने इसकी तुलना ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी दीवानगी’ से की, जिसमें कई सितारों ने कैमियो किया था।

इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया

आलिया भट्ट इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। शिव रवैल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शरवरी और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सातवीं किस्त है और 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:  डांडिया नाइट में छाईं अंबानी लेडीज, चटक घागरा-चोली में राधिका-श्लोका ने किया गजब डांस, बहुओं पर भारी पड़ीं सासु मां

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर उठा नया विवाद, शाहरुख खान पर समीर वानखेड़े ने लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *