बेंगलुरु में हिंदी भाषा पर चल रहा था कार्यक्रम, तभी जबरन घुस आए कन्नड़ समर्थक, जानें फिर क्या हुआ


bengaluru hindi diwas controversy kannada groups- India TV Hindi
Image Source : PTI/X (@DELHIPOLICE)
बेंगलुरु में हिंदी को लेकर विवाद।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर से हिंदी भाषा के विरोध में बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एक होटल में हिंदी दिवस कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ समर्थक संगठन के लोग वहां जबरन घुस गए और हंगामा मचाया। इस कार्यक्रम में कई सांसद भी मौजूद थे। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कन्नड़ समर्थक संगठन के 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस पूरी मामले के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये हंगामे की ये पूरी घटना गुरुवार को सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय की राजभाषा समिति ने बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में एक ‘हिंदी प्रचार सभा’ आयोजित की थी। इस कार्यक्रम में संसद के 6 सदस्यों ने भी भाग लिया था। इसी दौरान कन्नड़ समर्थक संगठन के सदस्य होटल में घुस गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

कन्नड़ समर्थकों ने क्यों किया हंगामा?

कन्नड़ समर्थक संगठन के लोगों ने होटल में घुसकर कार्यक्रम के खिलाफ नारेबाजी की। इन सभी का आरोप था कि होटल में ये बैठक गैर-हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपने की कोशिश है। पुलिस की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक- रेसकोर्स रोड स्थित होटल में संसदीय राजभाषा समिति ने 23 से 25 सितंबर तक एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ। पुलिस ने बताया- ‘‘सुबह करीब 10:45 से 11 बजे के बीच एक संगठन के लगभग 30 से 40 सदस्य बैठक के एजेंडे के विरोध में अवैध रूप से आयोजन स्थल में घुस गए। उन्होंने वहां उपस्थित सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डाली तथा हंगामा किया। इससे कार्यक्रम में अस्थायी रूप से व्यवधान उत्पन्न हुआ।’’

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित हुआ लेकिन तय समय पर पूरा हो गया। पुलिस ने अपने बयान में कहा- “प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। कुल 41 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर प्रथम एसीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।” (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- अज़ीम प्रेम जी ने सीएम सिद्धारमैया को कहा- NO…, ठुकरा दिया अनुरोध, बताया क्यों नहीं देंगे विप्रो कैंपस का हिस्सा

‘आई लव मुहम्मद’ के जवाब में ‘आई लव महादेव’, आज देशभर में मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *