
एकता कपूर।
कुछ महीने पहले एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसे राम कपूर के वेट लॉस से जोड़कर देखा गया था। दरअसल एकता का ये पोस्ट उनके वेट लॉस खुलासे के चंद दिन बाद ही सामने आया था। अब चंद महीने बीतने के बाद प्रोड्यूसरने अपना पक्ष फिर से लोगों के सामने रखा है। उन्होंने साफ किया कि जिस तरह से उनकी बात को लिया गया वो गलत था और वो राम कपूर पर कमेंट नहीं कर रही थी। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया ने इस पूरे मामले को नई दिशा दे दी थी। इस मुद्दे को राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी ने भी पर्सनल तौर पर लिया और एकता विरोध किया था।
एकता कपूर ने रखा पक्ष
इस साल की शुरुआत में एकता कपूर का ये वीडियो सामने आया था। वीडियो देखने के बाद लोगों ने माना था कि राम कपूर के वजन घटाने के तरीके का वो मजाक उड़ा रही हैं। इस बात को एकता ने तुरंत ही स्पष्ट किया कि उनका इशारा किसी एक खास व्यक्ति की तरफ नहीं था, बल्किआत्म-संदेह और बॉडी शेमिंग यह एक सामान्य मुद्दा था। मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 के दौरान, एकता ने उस वीडियो का जिक्र किया जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने खुद से सवाल किया था कि क्या उन्हें अपना वजन कम करने के लिए ‘ओज़ेम्पिक’ जैसी दवाइयां लेनी चाहिए या कोई खास डाइट फॉलो करनी चाहिए।
क्यों बनाया था वीडियो?
इस कार्यक्रम में एकता ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने तब बनाया था जब उनकी एक टीवी सीरीज ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के प्रोमो लॉन्च होने वाला था। उस प्रोमो में एक लड़की छोटे कपड़ों से जुड़ी अपनी लड़ाई के कारण आत्म-संदेह और बॉडी शेमिंग से जूझ रही थी। एकता ने कहा, ‘मैं उस समय टेलीविजन पर वजन और आत्मविश्वास से जुड़ी बात करना चाहती थी, लेकिन मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था कि मेरा यह वीडियो किसी एक व्यक्ति, जैसे राम कपूर, से जोड़ा जाएगा या किसी महिला से जुड़ा जाएगा। राम कपूर टीवी पर भी नहीं हैं और न ही वे वजन से संबंधित किसी समस्या का सामना कर रहे हैं। यह सब कैसे फैल गया, मुझे समझ नहीं आया।’
क्या था पोस्ट में?
उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी की व्यक्तिगत आलोचना करना नहीं था, बल्कि समाज में फैली बॉडी शेमिंग और आत्म-संदेह की मानसिकता पर बात करना था। इसके साथ ही एकता ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने वीडियो की भी बात की, जिसमें उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में वजन को लेकर अपनी उलझन बताई थी। वीडियो में वह कहती हैं, ‘मैं क्या करूं? मेरा वजन बहुत बढ़ गया है। क्या मुझे एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लेनी चाहिए? मौनजारो? ओज़ेम्पिक? ये सब? चुप रहूं? या छोड़ दूं? हम बड़े ही अच्छे लगते हैं।’
ये भी पढ़ें: 4 साल की बच्ची ने तोड़ा कमल हासन का 65 साल पुराना रिकॉर्ड, अब सुपरस्टार भी हुए इनके आगे नतमस्तक
