‘राहुल बाबा चाहते हैं कि बिहार में घुसपैठियों को मिले मताधिकार,’ अररिया में बोले अमित शाह


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह- India TV Hindi
Image Source : X/AMITSHAH
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी जनसभाएं शुरू हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार के अररिया में है। जहां अमित शाह ने एक जनसभा से बोलते हुए लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस दोनों पर ही निशाना साधा है। साथ ही बिहार में घुसपैठियों के मुद्दे को अमित शाह ने उठाया है।

भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा पाए विपक्ष के नेता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा, ढेर सारे घोटाले किए,और कांग्रेस ने भी देश को लूटा है। पिछले 11 सालों से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। हमारे विरोधी हम पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए हैं। अभी राहुल बाबा बिहार आए थे और यहां उन्होंने यात्रा भी निकाली। राहुल बाबा चाहते हैं कि घुसपैठियों को मताधिकार मिले।’

घुसपैठियों को निकालने का काम बीजेपी करेगी

शाह ने कहा, ‘राहुल और लालू के लिए ये चुनाव अपनी पार्टी को जिताने का है। लालू के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का है। लेकिन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ये चुनाव पूरे बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है। एनडीए को दो-तिहाई बहुमत से जिताइए, मैं आपसे वादा करता हूं कि बिहार की पवित्र धरती से इन घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम भाजपा करेगी।’

बिहार को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का चुनाव

अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव, बिहार को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का है। बिहार से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है। जंगलराज को वापस न आने देने का है।

दिवाली को लेकर अमित शाह की जनता से अपील

अमित शाह ने कहा कि हम सबको यह तय करना है कि इस बार दीपावली में जो कुछ भी खरीदा जाएगा, वह पूरी तरह स्वदेशी होगा। भारतवासियों को यह संकल्प लेना है कि हम स्वदेशी अपनाएंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *