Fact Check: क्या भारत सरकार 3 महीने तक मुफ्त मोबाइल रिचार्ज दे रही है? जान लें सच्चाई


फैक्ट चेक- India TV Hindi
Image Source : X @PIBFACTCHECK
फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई का तो सच्चाई से दूर-दर तक कोई नाता नहीं होता। या यूं कहें कि पोस्ट और वीडियो को गलत या भ्रामक दावे से वायरल किया जाता है। ऐसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल है जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 महीने तक मुफ्त मोबाइल रिचार्ज की पेशकश कर रहे हैं। जब इस दावे की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली। 

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp पर एक मैसेज बहुत ज्यादा वायरल है। इसमें दावा किया गया है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भारतीय उपयोगकर्ताओं को 3 महीने तक मुफ्त मोबाइल रिचार्ज की पेशकश कर रहे हैं। यह मैसेज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। 

फैक्ट चेक में क्या निकला? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp पर हो रहे वायरल मैसेज में किए गए दावे को लेकर प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी ने फैक्ट चेक किया। पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह जानकारी सामने आई कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। पीआईबी ने फैक्ट चेक में पाया कि यह एक धोखाधड़ी वाला मैसेज है जो लोगों को गुमराह करने और धोखा देने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सभी झूठी और भ्रामक जानकारी से सावधान रहे और ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। साथ ही जनसामान्य के मध्य दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ऐसे मैसेजेस को शेयर न करें। किसी भी खबर पर विश्वास करने या उसे शेयर करने से पहले हमेशा आधिकारिक सोर्सेज से उसकी पुष्टि अवश्य कर लें। केंद्र सरकार से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी या विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक जानकारी हेतु आधिकारिक पर ही विजिट कीजिए।

ये भी पढ़ें-  UGC पात्रता नियमों को पूरा करने के लिए 5,000 से अधिक गेस्ट लेक्चरर्स को मिल सकता है इतना समय, पढ़ें डिटेल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *