इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान, 15 साल के इंटरनेशनल करियर को दे दिया विराम


chris woakes- India TV Hindi
Image Source : GETTY
क्रिस वोक्स

इंटरनेशनल क्रिकेट से एक और खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। अचानक लिए गए इस फैसले ने सभी को सकते में डाल दिया है। खिलाड़ी ने अपने करीब 15 साल पुराने क्रिकेट करियर को ​विराम देने का फैसला किया है। ये हैं इंग्लैंड के शानदार प्लेयर्स में से एक क्रिस वोक्स। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने संन्यास की घोषणा कर दी। 

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे क्रिस वोक्स

क्रिस वोक्स भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, लेकिन चोट के बाद भी वे आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए थे, ये बात और है कि वे अपनी टीम के लिए मैच बचा नहीं पाए। इसके बाद जब हाल ही में ​एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान किया गया तो उसमें क्रिस वोक्स का नाम नहीं था, माना जा रहा है कि इसी के बाद वोक्स ने संन्यास का फैसला किया। 

साल 2013 में किया था टेस्ट डेब्यू, उससे भी पहले खेला था अपना पहल वनडे मैच

क्रिस वोक्स ने साल 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब उन्हें अपना पहला ही मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। अगस्त 2025 में भारत के खिलाफ ओवल में खेला गया मुकाबला उनके लिए आखिरी साबित हुआ। इससे भी पहले साल 2011 में उन्होंने इसी टीम यानी ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। उनका आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ साल 2023 वाला साबित हुआ। 

ऐसा रहा है क्रिस वोक्स का इंटरनेशनल करियर

इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट खेलकर क्रिस वोक्स ने 192 विकेट अपने नाम किए। हालांकि वे अपने विकेटों की संख्या 200 करने से चूक गए। 122 वनडे मैच खेलकर क्रिस वोक्स ने 173 विकेट लेने का काम किया। उन्होंने 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 31 विकेट अपने नाम किए हैं। क्रिस वोक्स ने अपना इंटरनेशनल रिटायरमेंट ऐलान करते वक्त सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है।

रिटायरमेंट पोस्ट में वोक्स ने क्या लिखा

अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए क्रिस वोक्स ने लिखा है कि वह क्षण आ गया है और मैंने तय कर लिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है। इंग्लैंड के लिए खेलना एक ऐसी चीज थी जिसका वह बचपन से ही सपना देखते थे और वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन सपनों को जी पाया। उन्होंने क​हा कि पिछले करीब 15 सालों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना, थ्री लायंस पहनना और टीम के साथियों के साथ मैदान साझा करना, जिनमें से कई आजीवन दोस्त बन गए हैं, ऐसी चीजें हैं जिन पर मुझे बहुत गर्व होगा।

अपने डेब्यू को भी याद किया

क्रिस वोक्स ने अपना डेब्यू याद करते हुए लिखा है कि 2011 में ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करना कल की बात लगती है, लेकिन जब आप मजे कर रहे होते हैं तो समय उड़ जाता है। दो विश्व कप जीतना और कुछ शानदार एशेज सीरीज का हिस्सा बनना कुछ ऐसा है जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने अपने माता पिता पत्नी एमी और बेटियों लैला और एवी, इतने सालों में आपके अटूट प्यार, समर्थन और त्याग के लिए धन्यवाद। आपके बिना यह सब संभव नहीं होता।

यह भी पढ़ें 

एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव, PM मोदी को लेकर कही ये बात

Asia Cup 2025: पाकिस्तान की हार से गुस्से में शोएब अख्तर, कोच से लेकर कप्तान तक सबको लताड़ा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *