हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान, राव नरेंद्र सिंह को मिली कमान, हुड्डा को भी अहम जिम्मेदारी


HARYANA CONGRESS PRESIDENT- India TV Hindi
Image Source : ANI
हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने राव नरेंद्र सिंह।

हरियाणा की राजनीति से जुड़ी बड़ा खबर सामने आ रही है। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस के निवर्मान अध्यक्ष उदय भान की जगह लेंगे।

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भी अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी किए गए नोटिस में लिखा है- “कांग्रेस अध्यक्ष ने राव नरेन्द्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।”

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *