दिल्ली: BJP के सीएम पद के उम्मीदवार रहे इस सीनियर नेता का हुआ निधन, मनमोहन सिंह को हराया था चुनाव


Vijay Kumar Malhotra- India TV Hindi
Image Source : X/BJP4DELHI
दिल्ली के सीनियर बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा

दिल्ली: दिल्ली बीजेपी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सीनियर बीजेपी नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस बात की जानकारी दी है।

वीरेंद्र सचदेवा ने क्या बताया?

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अत्यंत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का जीवन सादगी एवं जनसेवा को समर्पण की मिसाल रहा, उन्होने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया। उनका जीवन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहा है और देता रहेगा।”

प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा के बारे में जानिए

दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद एवं सांसद विजय कुमार मल्होत्रा का कुछ दिन से एम्स में इलाज चल रहा था। आज सुबह लगभग 6 बजे उनकी जीवन यात्रा शांत हुई। वह 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे थे। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष के साथ ही दिल्ली विधानसभा (2008-2013) में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। 

बीजेपी ने 2008 में इन्हें सीएम उम्मीदवार बनाया था। 1999 के आम चुनाव में इन्होंने मनमोहन सिंह को चुनाव हराया था। 2004 के आम चुनाव में मल्होत्रा बीजेपी के अकेले प्रत्याशी थे जिन्होंने दिल्ली में जीत हासिल की थी।

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *