19 साल पहले रिलीज हुई वो फिल्म, जिसने दर्शकों की बदल दी सोच, गांधी से था खास कनेक्शन, मिले कई अवॉर्ड


sanjay dutt- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM YOUTUBE ULTRA BOLLYWOOD
अरशद वारसी और संजय दत्त

2006 में रिलीज हुई वो बॉलीवुड फिल्म जो आज भी अपनी कहानी और बेहतरीन किरदार के लिए जानी जाती है। इसमें महात्मा गांधी की विचारधारा को दिखाया गया था, जिसने दर्शकों की सोच को बदल दी और इसने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। 19 साल पहले कई फिल्में सिनेमाघरों में आई, लेकिन इस फिल्म ने लोगों के जहन में गहरी छाप छोड़ी। इतना ही इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। साथ ही इसे कई अवॉर्ड भी मिले। इसमें गांधीगिरी, सच बोलना और मुन्ना-सर्किट की दोस्ती, ये सब कुछ आपको इस मूवी में देखने को मिल गया होगा। हम बात कर रहे हैं ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ की।

19 साल पहले रिलीज हुई गांधी की कहानी

फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ का महात्मा गांधी की विचारधारा से गहरा कनेक्शन है। इस फिल्म में गांधीजी के सत्याग्रह, अहिंसा और सादगी जैसे मूल सिद्धांतों को आधुनिक संदर्भ में दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि मुन्नाभाई गांधीजी के सत्याग्रह के सिद्धांत को अपनाता है जो हर समस्या को बिना हिंसा और झूठ के केवल सत्य और नैतिकता के आधार पर हल करने की कोशिश करता है। फिल्म में महात्मा गांधी की विचारधारा को न केवल आदर्श के रूप में बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में लागू करने का तरीका दिखाया गया है। ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ यह बताती है कि सत्य, अहिंसा और धैर्य से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान किया जा सकता है।

इस फिल्म ने एक हफ्ते में की 50 करोड़ की कमाई

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लगे रहो मन्ना भाई’ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसमें संजय दत्त, अरशद वारसी, विद्या बालन और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में नजर आए। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी बल्कि इसे नेशनल अवॉर्ड्स भी मिले थे। Sacnilk के अनुसार, 22 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 124.98 करोड़ का दुनिया भर में बिजनेस किया था। कमाल की बात यह थी कि इसने मात्र 7 दिनों अपनी लागत निकाली और 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था।

2006 की इस फिल्म ने अपने नाम किए कई अवॉर्ड

इस फिल्म के नाम 4 नेशनल अवॉर्ड्स थे। पहला नेशनल अवॉर्ड दिलीप प्रभावलकर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए मिला था, जिन्होंने महात्मा गांधी का रोल प्ले किया था। दूसरा अवॉर्ड अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए मिला। वहीं, स्वानंद किरकिरे को बेस्ट लिरिसिस्ट और मूवी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट को नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।

ये भी पढ़ें-

अमाल मलिक और जीशान कादरी की दोस्ती में आई दरार? मनमुटाव में बदला झगड़ा, अंडे चोरी पर शुरू हुई कहानी

Bigg Boss 19: नियम टूटते ही कैप्टन फरहाना का पारा हुआ हाई, निशाने पर आए अभिषेक, खतरे में इन 2 कंस्टेंट का रिश्ता

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *