IND vs PAK मैच में हुआ बवाल, मुनीबा अली के आउट पर पाकिस्तानी टीम की अंपायर से हुई कहासुनी; देखें VIDEO


India vs Pakistan- India TV Hindi
Image Source : AP
भारत बनाम पाकिस्तान, महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच

भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच में वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले के दौरान तीसरे अंपायर के एक फैसले को लेकर काफी बवाल देखने को मिला। इस मैच में भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 247 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी महिला टीम ने अपना पहला विकेट 6 के स्कोर पर मुनीबा अली के रूप में गंवाया जो अपनी लापरवाही के चलते रन आउट हो गई। मुनीबा को जब तीसरे अंपायर ने आउट दिया तो उसके बाद पाकिस्तानी टीम की तरफ से काफी बवाल देखने को मिला जिसमें उनकी कप्तान फातिमा सना काफी देर तक बाउंड्री के पास खड़े होकर चौथे अंपायर से बहस करते हुए नजर आईं।

मुनीबा ने अपना बल्ला नहीं रखा था अंदर

पाकिस्तान टीम की पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद जो भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने फेंकी थी, उसपर मुनीबा अली ने लेग साइड की तरफ खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके पैड से टकराकर स्लिप की तरफ चली गई। इस दौरान मुनीबा जो क्रीज से थोड़ा आगे खड़े होकर खेल रही थी उन्होंने वापस बल्ला क्रीज के अंदर रखने में थोड़ी देर कर दी, जिसमें स्लिप पर फील्डिंग कर रही दीप्ति शर्मा ने गेंद को तुरंत विकेट पर मारने के साथ रन आउट को लेकर अपील कर दी। तीसरे अंपायर ने जब रिप्ले देखा तो उसमें मुनीबा का बल्ला क्रीज के अंदर नहीं रखा हुआ था, जिसके चलते उन्हें आउट करार दिया गया।

पाकिस्तानी कप्तान ने फैसले को लेकर की चौथे अंपायर से बहस

मुनीबा अली को जैसे ही तीसरे अंपायर ने रन आउट करार दिया उसके बाद पाकिस्तानी टीम के कैंप में काफी हलचल देखने को मिली जिसमें कई खिलाड़ी और टीम का सपोर्ट स्टाफ इस फैसले को लेकर नाराज नजर आया। वहीं पाकिस्तानी टीम की कप्तान फातिमा सना ने बाउंड्री लाइन के पास आकर पहले जहां मुनीबा अली को मैदान के अंदर रुकने का इशारा किया तो वहीं वह चौथे अंपायर से इस फैसले को लेकर बहस भी करते हुए नजर आईं। हालांकि बाद में उन्हें तीसरे अंपायर के फैसले को स्वीकार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: प्लेयर्स को इस वजह से अचानक छोड़ना पड़ा मैदान, अंपायर्स ने लिया 15 मिनट खेल रोकने का फैसला

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 12 रन दूर रह गईं स्मृति मंधाना, पाकिस्तानी कप्तान की गेंद पर खा गईं गच्चा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *