
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों के युद्धों को रुकवाने का दावा किया है, इसके पीछे उन्होंने अपनी टैरिफ नीति की वजह बताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि टैरिफ के कारण हम शांति के रक्षक हैं।
युद्ध के लिए तैयार थे भारत और पाकिस्तान- ट्रंप
टैरिफ पर अपना रुख बदलने के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अगर मेरे पास टैरिफ लगाने का अधिकार न होता, तो 7 में से कम से कम 4 युद्ध छिड़ जाते… अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो वे इसके लिए तैयार थे। 7 विमान मार गिराए गए… मैं ठीक-ठीक नहीं बताना चाहता कि मैंने क्या कहा, लेकिन मैंने जो कहा वह बहुत प्रभावी है। हमने न केवल सैकड़ों अरब डॉलर कमाए, बल्कि टैरिफ के कारण हम शांति के रक्षक भी हैं।’
यूएन पर भी ट्रंप ने यही बात दोहराई
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले सात महीनों में सात युद्धों को समाप्त करने का दावा किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में सितंबर में दिए गए भाषण में उन्होंने कहा, ‘मैंने 7 युद्ध समाप्त किए हैं, जो दशकों से चल रहे थे।’ ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार होने का भी जिक्र किया।
