Aaj Ka Rashifal 10th Oct 2025: करवा चौथ का दिन 4 राशियों के लिए रहेगा सुखद, पारिवारिक जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल


आज का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज करवा चौथ का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी है। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

मेष राशिः जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का मेष राशिफल

आपका दिन सुखद रहेगा। आज आपके लिए कोई जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको आपके माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग – सफेद
  • शुभ अंक – 9

वृष राशिः  पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का वृषभ राशिफल

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। परंतु किन्हीं कारणों से थोड़ी समस्या हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेंगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। 

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 5

मिथुन राशिः समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का मिथुन राशिफल

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में कोई लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए।

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 9

कर्क राशिः आज आप माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा आज आप माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 3

सिंह राशिः आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे।

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 9

कन्या राशिः परिवार का सहयोग मिलेगा 

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे के धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

  • शुभ रंग – मेजेंटा
  • शुभ अंक – 8

तुला राशिः आज अपने पार्टनर को मनपसन्द शॉपिंग करा सकते हैं

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का तुला राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज उच्च वर्ग के लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा। आज अपने पार्टनर को मनपसन्द शॉपिंग करा सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। माता-पिता आज बच्चों का पूरा सहयोग भी करेंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। अपने लक्ष्य के लिए डेडीकेशन होने के बाद भी बार-बार प्रयत्न क्यों रुक जाते हैं, आप इस बात का अवलोकन करेंगे। अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 6

वृश्चिक राशिः आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ ही बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रुचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुँचने का जल्द मौका मिलेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचें, वरना आपको उलझन होगी और सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आपके दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं। आपके भाई लोग जाने अनजाने आपसे हुई गलतियों को समझेंगे।

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 9

धनु राशिः मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का धनु राशिफल

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेगा। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब के लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट की आज फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 4

मकर राशिः प्रतियोगी परीक्षा के छात्र अपनी तैयारी जम कर करें

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का मकर राशिफल

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के छात्र अपनी तैयारी जम कर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे। ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि ख़राब हो सकती है। इस राशि के हृदय रोग से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। बेवजह की भागदौड़ से आपको थकावट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। 

  • शुभ रंग – सफेद
  • शुभ अंक – 5

कुंभ राशिः नौकरी में आज आपको सुखद परिवर्तन नजर आएंगे

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का कुंभ राशिफल

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज आपको सुखद परिवर्तन नजर आएंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ पायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझने आज समाप्त होंगी। कपड़ा व्यापारियों को आज उनकी मेहनत के उपरांत लाभ मिलेगा। आज आप अपनी माता की मनपसन्द चीज़ लाकर गिफ्ट देंगे। बुजुर्गों का आज दान पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। अपनी कोई बात जो आप अपने परिवार वालों के साथ शेयर करेंगे। 

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 4

मीन राशिः आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी

Aaj Ka Rashifal

Image Source : INDIA TV

आज का मीन राशिफल

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आज आपकी पहले से चल रही EMI आज पूरी होगी। आज फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज बेटे का कोई रिजल्ट आ सकता है, रिजल्ट आपके पक्ष में होगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे।

  • शुभ रंग – महरून
  • शुभ अंक – 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें- 

करवा चौथ के दिन चंद्रमा रहेंगे उच्च राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ और पारिवारिक सुख

Tulsi Mata Ki Katha, Kartik Maas 2025: कार्तिक मास में जरूर सुनें तुलसी माता की कृपा प्राप्त करने वाली बुढ़िया माई की कहानी

More Rashifal News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed