
शिल्पा शेट्टी
Karwa Chauth 2025 :: आज करवाचौथ का त्योहार है और हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड वाइव्स ने अपनी सुंदरता दिखाई है। शिल्पा शेट्टी से लेकर नताशा दलाल और मीरा कपूर तक ने हाथों में मंहदी लगाकर तैयारी की झलक दिखाई थी। अब इस वाइव्स का सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है। साथ ही फिल्मी दुनिया की ये पत्नियां एक साथ इकट्ठी हो रही हैं। शिल्पा शेट्टी भी हर साल की तरह अनिल कपूर के घर पूजा के लिए पहुंची है। यहां नताशा दलाल भी साथ ही नजर आई है।
