Motorola Edge 70, moto Edge 70 launch, motorola slimmest phone, moto edge 70 specs leak, motorola smartphones


Motorola Edge 70 5G- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA
मोटोरोला एज 70 5जी (प्रतीकात्मक फोटो)

Motorola Edge 70 अगले महीने 5 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। मोटोरोला का यह अब तक का सबसे पतला फोन होगा। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। इसे पौलेंड की एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 12GB रैम जैसे फीचर्स के साथ आएगा।

Moto Edge 70 ने एप्पल, सैमसंग जैसे ब्रांड्स की टेंशन बढ़ा दी है। एप्पल ने हाल ही में अपना सबसे पतला आईफोन iPhone Air पेश किया है। इससे पहले सैमसंग ने Galaxy S25 Edge पेश किया था, जो सैमसंग का सबसे पतला फोन है। अब मोटोरोला का यह फोन ब्रांड का सबसे पतला फोन होगा। पौलेंड की ई-कॉमर्स वेबसाइट X-Kom ने मोटोरोला एज 70 को लिस्ट किया है।

Moto Edge 70 के फीचर्स (संभावित)

लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला का यह फोन 6.67 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रेजलूशन 1220 x 2712 पिक्सल होगा। फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ आएगा। इसमें 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP के दोनों कैमरे होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा।

यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में डुअल सिम कार्ड दिया जाएगा, जिनमें एक नैनो सिम और एक eSIM मिलेगा। मोटोरोला के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, GPS, Bluetooth 5.4 और USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 4800mAh की बैटरी और 68W चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह फोन 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करेगा। इसे ब्रॉन्ज ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

Motorola का यह फोन 5 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह एक ही स्टोरेज ऑप्शन 12GB RAM + 512GB में आएगा। इसे EUR 709 यानी लगभग 73,100 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसे पेनाटोन ब्रॉन्ज ग्रीन के अलावा पैनाटोन गैजेट ग्रे और पैनाटोन लिली पैड कलर में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें –

iPhone 16 256GB में हुआ बड़ा प्राइस कट, औंधे मुंह गिरी कीमत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *