‘जो चला गया, उसे जाने दो’, पंकज धीर की मौत से चंद घंटे पहले बेटे निकितिन धीर ने किया था अजीब पोस्ट, लोग बोले- इसे पहले ही शंका थी


pankaj dheer with family- India TV Hindi
Image Source : NIKITIN DHEER INSTAGRAM
परिवार के साथ निकितिन और पंकज धीर।

‘महाभारत’ के फेमस एक्टर पंकज धीर की मौत ने सभी को हैरान कर दिया। 15 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर की मौत से उनके परिवार में मातम पसर गया है। उनके फैंस के बीच भी शोक व्याप्त है। इसी बीच पंकज धीर के बेटे एक्टर निकितिन धीर का एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा है। दरअसल ये पोस्ट निकितिन ने पिता की मौत से चंद घंटे पहले ही किया था। अब इस पोस्ट को लोग उनकी मौत से जोड़कर देख रहे हैं और लगातार अपने रिएक्शन भी साझा कर रहे हैं।

निकितिन का अजीब पोस्ट

पंकज धीर के बेटे निकितन ने 13 घंटे पहले यानी देर रात करीब एक बजे पोस्ट साझा किया था, जिसमें लिखा था, ‘जो सामने आ रहा है, उसे आने दो, जो सामने है, उसे रहने दो और जो गया, उसे जाने दो। एक शिव भक्त के रूप में कहता हूं, ‘शिवरपनाम और आगे बढ़ो, वो आपका ध्यान रखेगा।” मौत की खबर सामने आते ही निकितिन का इंस्टाग्राम खंगाला जाने लगा और देखते ही देखते उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

Niktin Dheer

Image Source : NIKITIN DHEER INSTAGRAM

निकितिन की इंस्टाग्राम स्टोरी।

लोगों का रिएक्शन

इस पोस्ट को देखने के बाद पंजक और निकितिन के फैंस रिएक्ट करने लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि लगता है निकितिन को पहले से ही अनहोनी का अंदाजा था, वहीं कई लोगों का कहना है कि किसी बेटे के लिए ऐसी बात कहना कितना मुश्किल रहा होगा और उसने ये कहने से पहले कितना मन कठोर किया होगा। एक शख्स ने लिखा, ‘निकितिन को पहले ही पता चल गया था कि अनहोनी होने वाली है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘निकितिन के लिए ये कहना कितना मुश्किल रहा होगा?’ एक शख्स ने लिखा, ‘बेटे के लिए पिता का जाना सबसे बड़ा गम होता है।’

आज होगा अंतिम संस्कार

बता दें, मंगलवार को CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी करते पंकज धीर के निधन की खबर की पुष्टि की गई है। इसमे कहा गया, ‘गहरे दुख के साथ हम आपको हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव, श्री पंकज धीर जी के 15 अक्टूबर 2025 को निधन की सूचना देते हैं। अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस के बगल में विले पार्ले (पश्चिम) मुंबई में किया जाएगा।’ एक्टर की मौत से उनके फैंस के बीच दुख व्याप्त है।

ये भी पढे़ं: ‘महाभारत’ के कर्ण का निधन, 68 साल की उम्र में गई जान, सामने आई मौत की वजह

अमिताभ बच्चन के नाती संग झूम कर नाचीं शाहरुख खान की लाडली सुहाना, मामी ऐश्वर्या राय के गाने पर दिखा रंगीला अवतार

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *